Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आठ दिन पहले गायब बालिका का सुराग नहीं:प्रयागराज में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

    22 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रहस्यमय हाल में गायब बालिका का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस नामजद आरोपी का भी पता नहीं लगा पाई है। बच्ची के माता-पिता इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद कर्नलगंज पुलिस बच्ची को तलाशने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है परिवार बच्ची के पिता ने बताया, वह मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और मम्फोर्डगंज में किराये के कमरे में रहता है। तीन अप्रैल को दोपहर एक बजे के करीब उसकी 12 साल की बेटी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बेटी को इसी मकान में किराये पर रहने वाले शख्स का ससुर विद्यासागर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह जोंधवल तेलियरगंज का रहने वाला है। बेटी की चिंता में परिवार खौफजदा पिता ने बताया कि पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा लिखा लेकिन अब तक उसे खोज नहीं सकी। बेटी की चिंता में परिवार वाले खौफजदा हैं। उन्होंने गुहार लगाई है कि जल्द बेटी को खोजा जाए। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और बच्ची की खोजबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में राजस्थान के दूल्हे की झूठी शादी कराई:पुलिस बनकर वसूले 3 लाख, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार, दुल्हन फरार
    Next Article
    नैनो उर्वरक महाअभियान से जुड़ेगा सिद्धार्थनगर:किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का नया रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment