Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नन्ही प्रतिभाओं ने जीता बड़ों का दिल:एनुअल फंक्शन में छात्र-छात्राओं ने दिखाया टैलेंट, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा ऑडिटोरियम

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की सलोरी शाखा में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और बच्चों की शानदार भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नन्हे मुन्नों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बड़ों का दिल जीत लिया। खा लिया है कि पूरा ऑडिटोरियम प्रोग्राम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। बच्चों ने बांधा समां छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सामाजिक संदेशों से भरपूर कार्यक्रमों से बच्चों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी है। अरनव गुप्ता, त्र्यंबक, प्रभात, मिराज, आरुष, प्रियल, अनस, असद, शिवांश, उत्कर्ष, अनामिका, इति, आराध्या, प्रियांशु, अभिषेक, श्रेया, आरव, सौम्या, अक्षिता, सानवी, सिद्धि, ऋषभ, परिधि, अन्वी, इनाया, अनमोल, विवान, अनन्या, रिद्धि, दिविशा, मानवी, आयुष, अंशिका, श्रद्धा, साक्षी, आर्यन, रुद्रांश, सुदीक्षा, प्रथम, जारा, फलक, अविका, नित्य, काव्या, सृष्टि, आदर्श, सोनाक्षी, प्रांजल, आयशा, प्रियांशी, आकृति, जानवी, नैन्सी, आयुषी सहित अन्य ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘ऐसे आयोजन बच्चों के लिए जरूरी’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम (जनपद न्यायालय), विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती शशि तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विशाल श्रीवास्तव एवं सुरेन्द्र तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रशंसा की। शिक्षिकाओं का रहा विशेष योगदान सलोरी शाखा की प्रधानाचार्या गीता चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी सहित ममता, मीनाक्षी, खुशी, संध्या, मोना, प्रियंका, रंजना, कस्तूरी, शीला, शिप्रा, सुप्रिया, नेहा, ममता मालवीय, शुभम व अन्य सहयोगी स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अलीशा और मोना ने किया। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं अन्य शाखाओं से आए प्रधानाचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत:लखनऊ के निजी अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    सीए अश्वनी जायसवाल लखनऊ शाखा के चेयरमैन चुने गए:इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की प्रबंध समिति ने किया चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment