Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि, चित्रकूट में तैयारियां तेज:25 से 27 फरवरी तक होगा श्रद्धांजलि समारोह और राष्ट्रीय सेमिनार

    19 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट द्वारा भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर 25 से 27 फरवरी तक श्रद्धांजलि समारोह, भंडारा प्रसाद और विभिन्न समसामयिक विषयों पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दीनदयाल परिसर चित्रकूट में होगा। इस आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। सतना, पन्ना, बांदा, अतर्रा, महोबा, झाँसी, उरई, कौशाम्बी और ग्वालियर में भी बैठकों का आयोजन हुआ है। इसी क्रम में, लोहिया सभागार, उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। 27 फरवरी को आयोजित होने वाले भंडारा प्रसाद में 500 से अधिक ग्राम आबादियों और संस्थान से जुड़े सभी संस्थाओं तथा विचार परिवार के सदस्यों की सहभागिता रहेगी। दूरदराज से लोग चित्रकूट आकर श्रद्धेय नानाजी को उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। राष्ट्रीय सेमिनार में "विकसित भारत, स्वावलम्बी भारत, समरस भारत, समर्थ भारत, स्वाभिमानी भारत" के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इनमें महिलाओं की आत्मनिर्भरता में ग्रामीण रोजगार की भूमिका, कृषि विकास में परंपरागत ज्ञान एवं आधुनिक नवाचार का एकीकरण, स्वावलंबी कृषि तकनीकी एवं नवाचार, तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता से कृषकों की समृद्धि, समरस एवं समृद्ध भारत में कृषक उत्पादन संगठनों की भूमिका, और उत्तम पशुधन प्रबंधन में पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका शामिल हैं। देशभर के विद्वतजन इन विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उद्यमिता विद्यापीठ में हुई गणमान्यजनों की बैठक में महंत दिव्य जीवनदास दिगंबर अखाड़ा ने कहा कि नानाजी ने चित्रकूट क्षेत्र के विकास के लिए जो भागीरथी प्रयास किए हैं, उसके लिए हम सभी लोग सामूहिक प्रयत्न से इसको गौरवान्वित करने हेतु अपना योगदान करें। उन्होंने कहा कि हम सब उनके स्नेह आशीर्वाद से निरंतर प्रयत्नशील रहें, जिससे चित्रकूट अपने वैभव को प्रदर्शित करता रहे। बैठक में डॉ. भरत मिश्रा (पूर्व कुलगुरु, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय), साधना पटेल (अध्यक्ष, नगर पंचायत चित्रकूट), विनीता शिवहरे (मंडल अध्यक्ष, भाजपा चित्रकूट), प्रबल श्रीवास्तव (पूर्व मंडल अध्यक्ष), एसडीओपी चित्रकूट, थाना प्रभारी चित्रकूट, अंकित सोनी (सीएमओ), दिव्या त्रिपाठी और नगर के अन्य गणमान्य नागरिक तथा सभी प्रकल्पों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में कार की टक्कर से युवक की मौत:चाचा की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था, कार छोड़कर भागा चालक
    Next Article
    गुरसरांय में फंदे पर लटका मिला युवती का शव:डाक्टरों नें किया मृत घोषित, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment