Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैनीताल के SDM बोले-विधायक का बेटा मुझपर रौब झाड़ने लगा:हूटर बजाने पर मैंने गाड़ी रुकवाई, तो बोला- तुम मुझे जानते नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    हूटर की आवाज सुनकर मैंने साइड दे दी। लगा कोई VIP होगा। जब लगातार हूटर बजने लगा, तो मैंने गाड़ी रुकवाई। ड्राइवर से पूछा- क्या कोई इमरजेंसी है या विधायकजी बैठे हैं? ड्राइवर बोला- नहीं, उनके बेटे परिवार के साथ बैठे हैं। विधायक के बेटे ने गलती मानने की बजाय मुझसे बहस शुरू कर दी। मुझे प्रभाव में लेने के लिए रौब झाड़ने हुए बोले- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। मैंने अपना फर्ज निभाया। हूटर बजाकर लोगों को परेशान करने की छूट किसी को नहीं है। ये कहना है नैनीताल के SDM नवाजिश खालिक का, जिन्होंने हूटर बजाकर रास्ता खाली कराने पर यूपी के भाजपा विधायक की गाड़ी सीज की। इस विवाद पर विधायक राजेंद्र पटेल ने बेटे की गलती मानी और प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया। दैनिक भास्कर ने पूरे मामले में विधायक, कार्रवाई करने वाले एसडीएम और गाड़ी सीज करने वाले एएसआई से बात की और पूरा मामला समझा। पढ़िए रिपोर्ट… पहले एक नजर में मामला… जाम में फंसी फॉर्च्यूनर, तो ड्राइवर बजाने लगा ‘हूटर’ मामला 2 अप्रैल की सुबह का है। यूपी के फतेहपुर की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बड़ा बेटा राहुल परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया था। सुबह करीब 10.15 बजे वो सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) से मॉल रोड पर घूमने निकला। गाड़ी पर ‘विधायक’ लिखा हुआ था और हूटर भी लगा था। मॉल रोड पर भारी ट्रैफिक के चलते लंबा जाम लगा था। जाम से निकलने के लिए ड्राइवर ने लगातार हूटर बजाना शुरू कर दिया। उस समय वहां SDM नवाजिश खालिक भी मौजूद थे। उन्होंने राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। यह सुनकर SDM और भड़क गए। उन्होंने फौरन राहुल और ड्राइवर को बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो SDM ने कार को सीज कर दिया। अब पढ़िए SDM ने क्या कुछ बताया… दैनिक भास्कर से बातचीत में एसडीएम खालिक ने बताया- ट्रैफिक नियमों के मुताबिक खुद विधायक भी गाड़ी में हूटर नहीं लगा सकते। फिर ड्राइवर जिस तरह से लगातार हूटर बजा रहा था, उससे जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे थे। राहुल बोला- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं ड्राइवर से बातचीत के दौरान गाड़ी में पीछे बैठे राहुल पटेल बाहर निकल आए। मुझपर रौब झाड़ने की कोशिश की। मैंने तल्लीताल पुलिस को मौके पर बुलाया और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस जांच में ड्राइवर के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही गाड़ी का बीमा, PUC सर्टिफिकेट भी नहीं था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सुरेंद्र कुमार सिंह के नाम पर था। मतलब एक सामान्य व्यक्ति के वाहन पर विधायक लिखकर हूटर लगाया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गाड़ी सीज कर दी और 10 हजार रुपए का चालान काट दिया। फोन कॉल, दबाव बनाने का तरकीब भी नहीं आया काम कार्रवाई के दौरान राहुल पटेल लगातार फोन पर किसी से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। उसने एसडीएम और पुलिसवालों से किसी की बात कराने की भी कोशिश की, लेकिन सभी ने बात करने से मना कर दिया। विवाद के चलते मॉल रोड पर लंबा जाम लग गया। कई लोग इस कार्रवाई को देखकर प्रशासन के समर्थन में खड़े नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल पटेल एसडीएम से बहस करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। दिनभर चली जद्दोजहद, शाम को छूटी गाड़ी, देर रात घर लौटे गाड़ी सीज होने के बाद राहुल पटेल को पूरे दिन कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। थाना तल्लीताल के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि राहुल ने ड्राइविंग लाइसेंस समेत सारे दस्तावेज ऑनलाइन मंगवाए। फिर चालान की राशि जमा करने पर शाम को गाड़ी छोड़ी गई। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे राहुल पटेल नैनीताल से वापस अपने घर लौटा। विधायक बोले- बेटा हो या कोई और, कानून सबके लिए दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक राजेंद्र पटेल बेटे की करतूत पर बोले- मैं उसके कृत्य से शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं। पहले तो ड्राइवर की गलती थी कि बिना कागज के गाड़ी लेकर गया। फिर जाम में इस तरह हूटर बजाना उसकी दूसरी गलती थी। मेरे बेटे ने ड्राइवर को रोकने की बजाय एसडीएम से बहस की, ये सबसे बड़ी गलती थी। कानून का उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है। फिर चाहे वो मेरा बेटा ही क्यों न हो। ऐसी कार्रवाई से ही लोगों को कानून का एहसास होता है। मैंने बेटे को डांटा है और आगे लिए हिदायत भी दी है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की हिंदू निकली:खिलौना पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का हार लूटा, बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भागी थी अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल (27) है। वारदात के वक्त राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल के साथ भाग निकली थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या:शादी के जेवर बेचकर शूटर को 6 लाख दिए; मेरठ में 14 साल पहले हुई शादी
    Next Article
    न्यूरोसर्जन बोले- लड़की को बैडटच किया तो चिल्लाई क्यों नहीं:वसूली का धंधा चल रहा; प्रयागराज में मेडिकल के समय नर्स से भिड़ी छात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment