Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल बॉर्डर से दो बाल श्रमिक बालिकाओं का रेस्क्यू:CWC के निर्देश पर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू, बॉर्डर पर SSB व पुलिस अलर्ट

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती:जनपद में नेपाल सीमा पर पुलिस और सहयोगी एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर दो बाल श्रमिक बालिकाओं को सुरक्षित बचाया। यह कार्रवाई महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के तहत की गई। एनजीओ देहात इंडिया को सूचना दी थी कि नेपाल सीमा के सुइयां क्षेत्र में दो बालिकाएं बाल श्रम करते हुए पाई गई हैं। इस सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम मौके पर पहुंची, जांच की और बालिकाओं को रेस्क्यू किया। पूछताछ में बालिकाओं की पहचान नेपाल के बर्दिया (जिला बांके) और कंचनपुर नौरंगा (जिला कैलाली) की निवासी के रूप में हुई। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस, एसएसबी अधिकारी-कर्मचारी और एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद थे। CWC के सामने पेश किया गया रेस्क्यू के बाद बालिकाओं को महिला आरक्षी की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर लाया गया। 29 अप्रैल को उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और अब उन्हें नियमानुसार उनके माता-पिता को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। बताते चलें कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर SSB के जवान और स्थानीय पुलिस संयुक्त पेट्रोलिग के साथ ही हर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग करते हैं, साथ ही स्थानीय लोगों से भी यह अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50000 की रिश्वत लेने वाला विश्वविद्यालय का क्लर्क बर्खास्त:मंगलवार को गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने की थी गिरफ्तारी, रजिस्टार पर भी लटक रही है निलंबन की तलवार
    Next Article
    अस्थि विसर्जन से लौटते परिवार की कार पलटी, दो मरे:ननद-भाभी की जान गई, 6 लोग गंभीर रूप से घायल; मेरठ रेफर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment