Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल चुनाव और होली के मद्देनज़र सीमा पर हाई अलर्ट:एसएसबी का सघन निरीक्षण, नेपाल के जवानों संग मनाई रंगों की होली

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद से सटे नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता, नियमित गश्ती व्यवस्था और निगरानी तंत्र की गहन समीक्षा की। कमांडेंट ने जवानों को निर्देश दिए कि नेपाल में चुनाव के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सतर्कता और आपसी समन्वय बनाए रखना अनिवार्य है। इस दौरान एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के कर्मियों से शिष्टाचार भेंट की। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, सूचनाओं के आदान-प्रदान और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर सार्थक चर्चा हुई। आगामी होली पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दी गईं, जो भारत-नेपाल मैत्री संबंधों की मजबूती का प्रतीक रहा। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण और अन्य अधिकारियों ने वाहिनी की सभी 12 सीमा चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने और हर परिस्थिति में सजग रहने का संदेश दिया गया। होली के अवसर पर सीमा पर तैनात जवानों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। अधिकारियों ने जवानों के साथ रंग और गुलाल लगाकर होली मनाई तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक जवान अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और सजगता के साथ करें। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन...ग्रामीणों में गुस्सा:एक युवक का छप्पर कुछ युवकों ने होलिका में डाला, गुस्से में लगा दी आग
    Next Article
    गंगा घाट पर होली गीतों की बौछार VIDEO:काशी के गंगा घाट पर लोक गायकों की टोली ने गाया फाग, उड़ाए अबीर गुलाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment