Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल में बर्ड फ्लू का खतरा, महराजगंज में अलर्ट:DM ने की जिलास्तरीय समिति की समीक्षा बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

    13 hours ago

    2

    0

    नेपाल में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महराजगंज जनपद प्रशासन सतर्क हो गया है। DM संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक जिलास्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पशुपालन, स्वास्थ्य, नगर निकाय सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संभावित खतरे से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनपद में बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में चौकसी बरतने पर जोर दिया गया। उन्होंने पोल्ट्री फार्मों की नियमित जांच, संदिग्ध पक्षियों की पहचान और तत्काल सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, पक्षियों के सैंपल की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। नगर निकायों को साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों से बचना बेहद जरूरी है और किसी भी प्रकार की जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त की जानी चाहिए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में एएसपी ने की मिशन शक्ति गोष्ठी:महिला अपराधों की रोकथाम और जागरूकता पर चर्चा
    Next Article
    मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment