Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल में बस दुर्घटना, एक महिला-बच्ची की मौत:महाराजगंज के श्रद्धालु घायल, विधायक ने परिजनों से की मुलाकात

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज के सेमरा ग्राम सभा से 23 अप्रैल को नेपाल के पीयूठन में धार्मिक यात्रा पर गई श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में एक महिला और एक बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सबसे पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को विधायक जय मंगल कन्नौजिया सेमरा राजा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने उन लोगों से भी मुलाकात की, जो घायल होने के बाद उपचार कराकर अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने प्रीति, शिवांश, अंकित, नरेश और सल्हंता देवी सहित अन्य घायलों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कोटेदार अरविंद की कमर में चोट आई थी, उनके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया था। विधायक ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सक से वार्ता कर अरविंद के इलाज की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव मदद दी जाएगी। गांव में पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान वातावरण गमगीन रहा और लोग हादसे को लेकर अभी भी स्तब्ध नजर आए। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर घायलों के बेहतर उपचार और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व्यवसायी मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, राकेश अग्रहरी, राजेंद्र प्रजापति, पूर्व प्रधान अजय पटेल, प्रमोद मौर्य और विनय चौधरी आदि लोग साथ मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुम्बई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अप्रैल से:अयोध्या सदर विधायक इस ट्रेन को चलाने को लेकर थे प्रयासरत
    Next Article
    गर्लफ्रेंड को दिए चोरी के टॉप्स, कलक्टरगंज पुलिस ने दबोचा:नयागंज से पार की थी ज्वैलरी, फर्रूखाबाद में बेची, ज्वैलर्स की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment