Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

    12 hours ago

    1

    0

    नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 60% वोटिंग हुई। दूरदराज इलाकों में अभी भी वोटिंग हो रही है। अंतिम आंकड़ा जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। नेपाल चुनाव पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें… 24 घंटे में नतीजे आ जाएंगे चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल मैदान में हैं। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर सामने आ जाएंगे। देश के सभी 77 जिलों में एक ही चरण में सुबह 7 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:45 बजे) से शाम 5 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 4:45 बजे) तक वोटिंग होगी। इसके लिए देशभर में 23 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.9 करोड़ वोटर्स ने चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें लगभग 8 लाख युवा पहली बार वोट देंगे। नेपाल में मतदान की न्यूनतम उम्र 18 साल है। नवंबर 2022 के पिछले संसदीय चुनाव की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं। युवा आंदोलन के बाद राजनीति में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ड्रोन रोकने...', जेलेंस्की ने ईरानी हमलों से बचने के लिए अरब देशों को दिया ऑफर
    Next Article
    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:बेटी गंभीर घायल; बुलेट से आमने-सामने की टक्कर में SUV चकनाचूर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment