Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:बेटी गंभीर घायल; बुलेट से आमने-सामने की टक्कर में SUV चकनाचूर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि पूरी बाइक कार के इंजन में घुस गई। आगे से पूरी कार खत्म हो गई। बाइक सवार ससुर और दामाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना गुरुवार डेढ़ बजे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ की है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… मृतक की पहचान मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) और उनके ससुर मुन्नी लाल (62) के रूप में हुई। सुशील की पत्नी गंभीर घायल है। तीनों बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। किसान पथ पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार एसयूवी से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए ट्रैफिक रुक गया। सूचना ने क्रेन से गाड़ी को हटाकर ट्रैफिक खुलवाया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला
    Next Article
    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर से खेत जा रही थी, थैला फंसने से गिरी, 10 मिनट तड़पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment