Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निपुण सम्मान समारोह में 676 विद्यालय निपुण घोषित:कुशीनगर में जनपद स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न

    18 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में राज्य परियोजना समग्र शिक्षा के निपुण भारत मिशन के तहत जनपद स्तरीय निपुण सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्रनगर में किया गया। इस अवसर पर निपुण घोषित किए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने 27 जनवरी से 14 फरवरी तक परिषदीय विद्यालयों का मूल्यांकन किया। प्रत्येक प्रशिक्षु ने प्रतिदिन दो विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 के कुल 24 बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता का आकलन भारत सरकार के निपुण आकलन ऐप के माध्यम से किया। इस मूल्यांकन के आधार पर जनपद के 676 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया। इस उपलब्धि के साथ कुशीनगर ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। देखें, 3 तस्वीरें… समारोह की शुरुआत पीएम श्री विद्यालय कंठी छपरा विशुनपुरा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान जनवरी माह में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और अन्य विद्यालयों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए 'नवआरंभ' कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य प्री-प्राइमरी में अधिक से अधिक नामांकन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के आरआई आरडी प्रसाद, जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार, एसआरजी राम प्रकाश पांडे, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली:गाड़ा ताल, खड़िया नाला के संरक्षण पर दिया गया जोर
    Next Article
    लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 12.90 लाख ठगा:एटीएस अधिकारी बनकर 3 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा, एफडी तुड़वाकर भेजी रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment