Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 12.90 लाख ठगा:एटीएस अधिकारी बनकर 3 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा, एफडी तुड़वाकर भेजी रकम

    19 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 12.90 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों में फंसाने की धमकी दी और तीन दिन तक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा। घबराए दंपति ने एफडी तुड़वाकर रकम ट्रांसफर कर दी। सी- ब्लॉक इंदिरा नगर निवासी डॉ. सौरभ तिवारी ने बताया 16 मार्च को उनकी माता गीता तिवारी के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। इसके बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की गई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार और बैंक खाते का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हुआ है। ठगों ने उनके पिता महेश चंद्र तिवारी को भी कॉल पर लेकर कहा कि जांच चल रही है और जब तक जांच पूरी नहीं होती किसी से बात नहीं करेंगे। साथ ही धमकी दी गई कि किसी जानकारी साझा करने पर तुरंत गिरफ्तारी हो जाएगी। 3 दिन तक कैमरा ऑन रखने को किया मजबूर आरोपियों ने दंपति को एक ही जगह बैठने और मोबाइल कैमरा लगातार ऑन रखने के लिए मजबूर किया। 16 मार्च दोपहर 3:25 बजे से 18 मार्च रात 8:30 बजे तक उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा गया। बैंक जाने के दौरान भी कॉल चालू रखने को कहा गया। ठगों ने परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर दंपती को पूरी तरह डरा दिया। एफडी तुड़वाकर ट्रांसफर कराए 12.90 लाख जालसाजों से घबराए महेश चंद्र तिवारी ने अपने यूनियन बैंक खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर 17 मार्च को 12.90 लाख रुपए कर्नाटक के एक बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। दंपति के घबरा चेहरे को देखकर बेटे ने वजह पूछी तब घटना की जानकारी हुई पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले में साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव का कहना है मुकदमा दर्ज करके ठगों के नंबर और बैंक खातों के आधार पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निपुण सम्मान समारोह में 676 विद्यालय निपुण घोषित:कुशीनगर में जनपद स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न
    Next Article
    मऊ सहकारी बैंक अब घाटे से उबरकर मुनाफे में-ऊर्जा मंत्री:एके शर्मा बोले- किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में सहकारी तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment