Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति सम्मेलन में सशक्तिकरण का संकल्प:महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर, सरकारी नीतियों पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के पचपेड़वा स्थित मन्नत मैरिज हॉल में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत एक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महिलाओं की भागीदारी, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। रस्तोगी ने बताया कि प्रस्तावित महिला आरक्षण कानून से विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी पहलों को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बदलाव का स्पष्ट प्रमाण है। विपक्ष के विरोध को नकारात्मक सोच का प्रतीक बताया अभियान की जिला संयोजिका एवं जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए नया विधेयक ला रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने विपक्ष के विरोध को नकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षित और सशक्त नारी ही मजबूत समाज की नींव रखती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम से पहले डॉ. आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विचारों और योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री ललित तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद्मिनी सिंह, मंडल अध्यक्ष अनीता चौधरी, ग्राम प्रधान फूलमती, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में परशुराम जयंती से पहले हुई बैठक:मैनपुरी में परशुराम जयंती की भव्य तैयारी, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
    Next Article
    चंदौली पुलिस ने दो तस्कर पकड़े:चंद्रप्रभा डैम के पास से 6 गौवंश जब्त, पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment