Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीरज कुमार ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता:50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 346.5 पॉइंट्स हासिल किया; ओलिंपिक कोटा हासिल किया

    18 hours ago

    1

    0

    भारत के नीरज कुमार ने कतर में चल रही ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। नीरज ने बुधवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में 346.5 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलिंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। ओलिंपिक कोटा क्या होता है? आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स से फिसले नीरज नीरज फाइनल में सिल्वर मेडल की दौड़ में बने हुए थे, लेकिन आखिरी दौर में 9.4 पॉइंट्स के शॉट के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। फाइनल में पहुंचे दूसरे भारतीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 323.7 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह मुकाबला कतर के लुसैल शूटिंग रेंज में खेला गया। मनु भाकर ओलिंपिक कोटा हासिल करने से चूकीं 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने फाइनल में 27 अंक बनाए। इसके साथ ही वे ओलिंपिक का कोटा हासिल करने से भी चूक गईं। भारत की ईशा सिंह 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। भाकर ने ईशा, दिव्या के साथ टीम इवेंट में गोल्ड जीता था मनु भाकर ने ईशा सिंह और दिव्या थाडिगोल सुबराजू के साथ टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम ने 1761-68x अंक हासिल किए। इस गोल्ड के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल 9 मेडल हो गए। इनमें 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बॉक्सिंग में एंबेकर और गूंजन सेमीफाइनल में पहुंचे:यूथ ओलंपिक्स में भारत के 2 और मेडल पक्के सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय मुक्केबाज एंबेकर मेइतेई और गूंजन ने अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान से 30 रन पीछे श्रीलंका:तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बनाए, डी सिल्वा और मेंडिस के नाबाद शतक
    Next Article
    गुरनूर को वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 60 स्थान का फायदा:बल्लेबाजों में टॉप-4 में तीन भारतीय; शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment