Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान से 30 रन पीछे श्रीलंका:तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बनाए, डी सिल्वा और मेंडिस के नाबाद शतक

    21 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बना लिए है। टीम अब पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 30 रन पीछे है। दिन का खेल खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म करना पड़ा। श्रीलंका ने पूरे दिन 60 ओवर बल्लेबाजी की और 249 रन जोड़े। धनंजय डी सिल्वा 167 और कप्तान कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान पूरे दिन सिर्फ 1 विकेट ले सका दिन की शुरुआत में कमिंदु मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। मोहम्मद अब्बास ने कमिंदु को आउट कर पाकिस्तान को दिन की एकमात्र सफलता दिलाई। इसके बाद कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। डी सिल्वा और मेंडिस के बीच 249 रन की साझेदारी हो चुकी डी सिल्वा ने 241 गेंदों पर 167 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक है। वहीं, कप्तान कुसल ने 188 गेंदों पर नाबाद 117 रन की पारी खेली। बतौर कप्तान यह उनका पहला टेस्ट शतक और करियर का 11वां शतक है। दोनों अब तक पांचवे विकेट के लिए 360 गेंद पर 249 रन की साझेदारी कर चुके हैं। हालांकि इस दौरान डी सिल्वा को 40 रन पर स्लिप में जीवनदान भी मिला। पाकिस्तान ने 434/9 के स्कोर पर पारी घोषित की पाकिस्तान ने पहली पारी 106.3 ओवर में 9 विकेट पर 434 रन बनाकर घोषित की थी। टीम की ओर से सऊद शकील ने 93, तैयब आरिफ ने 57, अराफात मिन्हास ने 52 और मोहम्मद ताहा ने 51 रन बनाए थे। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड: पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़ IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल की ईरा ने बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड:दुनिया की सबसे कम उम्र की क्वालिफाइड स्कूबा डाइवर बनीं; माता-पिता नेवी में कमांडर
    Next Article
    नीरज कुमार ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता:50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 346.5 पॉइंट्स हासिल किया; ओलिंपिक कोटा हासिल किया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment