Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारी नाराज:जालौन में इंद्र विक्रम सिंह ने जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने धीमी प्रगति वाले निर्माण कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिला कारागार उरई, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट तथा तहसील उरई के आवासीय भवन निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इन परियोजनाओं में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित परियोजना प्रबंधकों और अभियंताओं के खिलाफ जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज निर्माण कार्य में हो रही देरी को भी गंभीर लापरवाही मानते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लगभग 1600 किलोमीटर सड़कों की खुदाई के सापेक्ष 1260 किलोमीटर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 264 ग्राम पंचायतों में करीब 330 किलोमीटर कार्य अभी भी लंबित है। इस पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, राजस्व कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद को प्रदेश स्तर पर टॉप-टेन में स्थान मिलने पर अधिकारियों को बधाई दी, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने ए-रैंक प्राप्त विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। फैमिली आईडी के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए संबंधित विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की पहचान कर शिविरों के माध्यम से तेजी से फैमिली आईडी तैयार कराई जाए। वहीं सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली 292 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्य शुरू होने से पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सरकार की मंशा को साकार कर सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दो पक्षों के बीच मारपीट VIDEO:11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल पहले हुई थी रिश्तेदारी
    Next Article
    लखनऊ में सिपाही की गुंडागर्दी, घूसा मारकर हाथ तोड़ा...VIDEO:गिरने के बाद पैरों से कुचला, कैब ड्राइवर से झगड़ा होने पर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment