Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण सामग्री सड़क पर फेंकी तो भरना होगा जुर्माना:आगरा नगर निगम हुआ सख्त, स्वच्छता सर्वेक्षण की चल रही तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए अब निर्माण एवं विध्वंस कचरा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे निगम के सामने कुछ लोगों द्वारा सड़कों, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण सामग्री डालना बड़ी चुनौती बन रहा है। नगर निगम हुआ अलर्ट भवन निर्माण या मरम्मत के दौरान निकलने वाला मलबा (सीएनडी वेस्ट) खुले में डालने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि यातायात बाधित होने के साथ-साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। यही कारण है कि अब ऐसे मामलों में सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले कचरे को घरों के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा व आवश्यक कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को दी जा रही जानकारी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कर्मचारियों को भी कार्यालय के जरिये जानकारी दी जा रही है। इसके तहत कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन), डोर-टू-डोर कलेक्शन, सार्वजनिक सहभागिता एवं फीडबैक प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वार्ड में स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराया जाए और कलेक्शन व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए। इसके अलावा नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और सकारात्मक पब्लिक फीडबैक प्राप्त करने के लिए जागरूकता अभियानों को तेज करने पर भी बल दिया गया। साफ-सफाई की नियमित मॉनीटरिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। नगर आयुक्त ने दिए निर्देश नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है-शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर डालना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है, जिसका नागरिकों को उपयोग करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:मंदिर के रास्ते की उठाई समस्या, अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया
    Next Article
    पीलीभीत में वन कर्मियों पर मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment