Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में वन कर्मियों पर मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मरौरी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल शुरू कर दी। यह प्रदर्शन वन विभाग के कर्मचारियों पर बच्चों और ग्रामीणों के साथ मारपीट व लूटपाट के आरोप में कार्रवाई न होने के विरोध में किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 3 मार्च 2026 की है। गांव के 10-12 साल के बच्चे होलिका दहन के लिए जंगल के बाहर सूखी लकड़ियां चुन रहे थे। आरोप है कि तभी वन दरोगा सुमित कुमार और फॉरेस्ट गार्ड सचिन ने अपने साथियों के साथ बच्चों को पकड़ लिया। जब ग्रामीणों और महिलाओं ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और महिलाओं के कपड़े फाड़ने का आरोप है। पीड़ित ओमप्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि वन रक्षक ने उनका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये छीन लिए। समझौता करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा सोमवार को धरने पर बैठे ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि वे न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं और पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें समझौता करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस बीच, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के भी धरने में शामिल होने की चर्चाओं के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी कार्यालय पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई। पुलिस टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समय अलर्ट मोड पर रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी वन कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माण सामग्री सड़क पर फेंकी तो भरना होगा जुर्माना:आगरा नगर निगम हुआ सख्त, स्वच्छता सर्वेक्षण की चल रही तैयारी
    Next Article
    बुलंदशहर में 736 कर्मचारियों का जनगणना प्रशिक्षण शुरू:तीन दिवसीय कार्यक्रम में डेटा संकलन की ट्रेनिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment