Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरसिंह चतुर्दशी पर आगरा के इस्कॉन में भव्य उत्सव:मंदिर में पाणकम अभिषेक, हवन, प्रह्लाद नाटिका और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम सफल रहा

    6 hours ago

    2

    0

    शहर में नरसिंह चतुर्दशी का पर्व इस वर्ष पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर को सुगंधित पुष्पों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महामहोत्सव के दौरान भगवान नरसिंह का विशेष अभिषेक पाणकम (गुड़ और द्रव्य के रस) से किया गया, जो इस पर्व का प्रमुख आकर्षण रहा। इसके साथ ही बारह प्रकार के अनाजों को जल में भिगोकर उनके जल से भी अभिषेक किया गया। शालिग्राम जी का अभिषेक पंचगव्य और पंचामृत से विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। अभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर में भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। झांकी के दर्शन कर कई श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भगवान के उग्र स्वरूप को शांत करने के लिए फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया और माता लक्ष्मी के साथ उनकी पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के तहत हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बीज मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके अलावा मंदिर के बच्चों और भक्तों द्वारा नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें भक्त प्रह्लाद की जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से साक्षात्कार तक की कथा का जीवंत मंचन किया गया। इस नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति ही थी, जिसके कारण भगवान को स्वयं प्रकट होकर उसकी रक्षा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान की शरण में रहता है, उसकी हर परिस्थिति में रक्षा होती है। उन्होंने भक्तों से जीवन में विश्वास और भक्ति बनाए रखने का संदेश भी दिया। महामहोत्सव के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल तथा अतिथि गौरांगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भाजपा महिला पदयात्रा, अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका:नारी सम्मान-सुरक्षा को लेकर रेलबाजार चौराहे पर प्रदर्शन
    Next Article
    अयोध्या में 61 स्कूलों में नामांकन शून्य:BSA ने  प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्टाफ का रोका वेतन, 2 दिन में रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment