Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नासिक में अफसर की टेबल पर कुत्ते छोड़ गए प्रदर्शनकारी:बोरियों में भरकर लाए थे, VIDEO; आवारा कुत्तों को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

    1 day ago

    3

    0

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा विरोध किया। युवा सेना (UBT) के कार्यकर्ता बोरियों में कुत्तों को भरकर निफाड़ नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने बोरियां खोलकर कुत्तों को अफसर की टेबल पर छोड़ दिया। कुत्तों को टेबल पर देखकर अफसर भी चौंक गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और हंगामा भी किया। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… लोगों का आरोप- कुत्तों ने कई लोगों को काटा लेकिन एक्शन नहीं यह प्रदर्शन निफाड़ शहर और आसपास के इलाकों में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। उनका दावा है कि कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कुत्तों की नसबंदी, उन्हें पकड़ने की उचित व्यवस्था और उनकी संख्या नियंत्रित करने की मांग की। युवा सेना (UBT) के जिला प्रमुख विक्रम रांधवे ने चेतावनी दी कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कई दिनों से मुद्दा उठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान रांधवे नोटों से बनी माला भी लेकर आए थे ऑफिस में हंगामे के दौरान रांधवे ने अफसर की टेबल पर नोटों से बनी माला भी रखी। हालांकि, उन्हें पहनाई नहीं। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी वहीं निफाड़ नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी धीरज भामरे ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए टेंडर दो बार जारी किया जा चुका है। निफाड़ नगर पंचायत ने आवारा कुत्तों की संख्या कम करने के लिए अभियान चलाया है। अब तक 73 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। इसके लिए दो बार टेंडर भी जारी किए गए हैं। अधिकारी धीरज भामरे ने लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। निफाड़ के उपजिला अस्पताल में रोजाना 5-6 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचते हैं। हर महीने 100 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। यह जानकारी डॉक्टर राजीव ने दी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर के रिलीफ कैंप में 25 मौतें कैसे:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदेश देने को मजबूर न करें; 3 साल में राहत कैंपों में 640 मौतें
    Next Article
    प्रसाद से वजन नहीं बढ़ता, सद्बुद्धि मिलती है... रणबीर कपूर के ‘डाइट’ वाले वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने दिया करारा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment