Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के नासिक जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के विरोध में नगरपालिका के एक अधिकारी के कक्ष में जबरन घुसकर उनकी मेज पर बोरियों से निकालकर दो कुत्ते छोड़ने वाले शिवसेना (उबाठा) के एक कार्यकर्ता और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना के दौरान कुत्तों के साथ किए गए व्यवहार से आहत हैं।उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हालांकि नगर निकाय के अधिकारियों की निष्क्रियता को उजागर करने के लिहाज से वे सही थे, फिर भी ऐसे कृत्यों को दोहराया नहीं जाना चाहिए। निफाड थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक लोक सेवक के आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में विक्रम रंधावे और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि प्रदर्शनकारी कुत्तों को बोरियों में लेकर आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान शुरू, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात
    Next Article
    Election Commission ने TMC नाम और 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment