Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में विवाद होने पर बुजुर्ग दोस्त को मार डाला:कुल्हाड़ी से सिर और हाथ काटकर अलग किया, झाड़ियों में फेंका

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले मिले सिर कटे बुजुर्ग के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड में मृतक के 68 वर्षीय शराबी दोस्त को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए शव के अंग अलग कर दिए। यह मामला पुरवा क्षेत्र के असेहरू गांव स्थित बद्री बाग के पास का है। यहां सड़क किनारे झाड़ियों से आ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियों से एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव की गर्दन और बायां हाथ धड़ से अलग था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में मृतक की पहचान 68 वर्षीय शिवपाल के रूप में हुई, जो 7 फरवरी से लापता थे। उनकी बहू रेनू ने 20 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में कई टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मृतक का कंकाल बन चुका सिर, कपड़े और जूते बरामद हुए। आसपास अवैध कच्ची शराब के ठिकाने के भी संकेत मिले। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक चाकू और कुल्हाड़ी भी मिली, जिससे हत्या किए जाने की आशंका मजबूत हुई। जांच के दौरान परिजनों ने उन लोगों पर शक जताया, जिनके साथ शिवपाल अक्सर कच्ची शराब पीते थे। सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की सूची तैयार की। तीसरे दिन पुलिस ने तुसरौर-कौआगढ़ी मार्ग से 70 वर्षीय लाखन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में पुरवा एसएचओ अमर नाथ यादव की टीम की अहम भूमिका रही। पूछताछ में आरोपी लाखन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 7 फरवरी की शाम वह और शिवपाल साथ बैठकर कच्ची शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने शिवपाल की हत्या कर दी। गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से शिवपाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने शव की गर्दन और हाथ अलग कर झाड़ियों में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बसुला बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 100 किलो लहन नष्ट, 10 लीटर शराब जब्त:आबकारी टीम ने होली से पहले चलाया विशेष अभियान
    Next Article
    विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बीजेपी नेता पर आरोप:मायके वाले बोले- कार मांग रहे थे ससुसराल वाले, पति-सास-ससुर पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment