Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट अभ्यर्थी बोले- फिजिक्स का पेपर टफ, बायोलॉजी आसान रहा:एमपी में चेन-इयरिंग्स उतरवाए, बटन-कलावा काटे; कई को नंगे पैर देना पड़ा एग्जाम

    21 hours ago

    2

    0

    देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। मध्य प्रदेश के 283 केंद्रों पर 13 हजार 774 परीक्षार्थियों ने भी नीट री-एग्जाम दिया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। इसके बाद नीट एस्पिरेंट ने कहा कि इस बार फिजिक्स का पेपर टफ रहा। कैलकुलेटिव सवाल होने से इसे सॉल्व करने में समय लगा। उन्होंने बायो पेपर को अपेक्षाकृत सरल बताया। कुछ स्टूडेंट्स बोले- रिजल्ट अच्छा आने की उम्मीद है लेकिन पेपर लीक की आशंका ने डरा रखा है। इससे पहले कड़े नियमों और समय की पाबंदी के कारण कई केंद्रों पर भारी अफरा-तफरी और भावुक कर देने वाले नजारे देखने को मिले। एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार, दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा केंद्रों के गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और पीएमश्री स्कूल समेत कई केंद्रों पर कुछ छात्र महज 30 से 40 सेकंड की देरी से पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र गेट के बाहर खड़े होकर अधिकारियों से लगातार मिन्नतें करते रहे, पर नियम आड़े आ गए। परिजन का आरोप था कि बाहर मार्गदर्शन की कमी के कारण रोल नंबर और रूम ढूंढ़ने में समय लग गया। भोपाल और छतरपुर में कुछ छात्र गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। छतरपुर का एक छात्र 22 किलोमीटर दूर नौगांव के केंद्र की जगह शहर के ही स्कूल पहुंच गया था। जब तक वह बाइक से सही केंद्र पहुंचा, गेट बंद हो चुके थे। NEET परीक्षा से जुड़ी तस्वीरें देखिए… नथ उतरवाई, लोवर की चेन काटी रीवा, गुना और सतना में अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। चेन, धातु के बटन, कलावा और गहने बाहर ही उतरवा लिए गए। कई छात्रों की पैंट के लोहे के बटन और चेन तक हटवाए गए। सतना में एक छात्र के जूते जांच के दौरान बाहर रखवा दिए गए, जिसके बाद उसे नंगे पैर ही परीक्षा देनी पड़ी। वहीं, भोपाल में एक छात्रा को अपनी नाक की नथ और सतना में छात्राओं को कान के टॉप्स उतारने पड़े। पानी की बोतलों के रैपर भी हटवा दिए गए। हॉस्टल में छूटा आधार कार्ड इंदौर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर में एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। यहां रिया नाम की एक छात्रा अपना आधार कार्ड हॉस्टल में ही भूल गई थी। वह गेट पर घबराकर रोने लगी। ड्यूटी पर तैनात पलासिया थाने की उपनिरीक्षक अभिरुचि ने छात्रा के परिजन से संपर्क किया और वॉट्सएप पर आईडी की कॉपी मंगवाई। सत्यापन के बाद छात्रा को प्रवेश मिल गया। भोपाल के एक केंद्र पर एक छात्र भी अपना आईडी कार्ड भूल गया था, जिसने वॉट्सएप से कॉपी मंगवाई, लेकिन वहां सुरक्षाकर्मियों ने डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की। छात्र को मूल कार्ड लाने के लिए वापस भागना पड़ा। नीट री-एग्जाम के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा, बोले- काट देंगे; चलती AC स्लीपर बस में आग; भाभी चुम्मेवाली विवादों में
    Next Article
    पंजाब के निहंगों ने उत्तराखंड में गुरुद्वारे पर कब्जा किया:कहा- घुसने वाले को काट देंगे, SP समझाने पहुंचीं तो धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment