Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट परीक्षा में AI से नकल पर नजर:5992 अभ्यर्थी 12 केंद्रों पर CCTV और AI निगरानी में देंगे परीक्षा

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ में रविवार, 4 मई को 12 केंद्रों पर नीट (नेशनल इलीजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करेगी। एनटीए वास्तविक समय में एनालिटिकल टूल्स और टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं के व्यवहार पर नजर रखेगा। परीक्षा केंद्र भी एआई की निगरानी में रहेंगे, जिससे कोई भी संदिग्ध गतिविधि पकड़ में आ सके। बॉयोमेट्रिक और फोटो विश्लेषण के जरिए एआई सिस्टम फर्जी छात्रों की पहचान कर सकेगा। जिले में परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 12 केंद्रों पर 5992 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है और पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में होगी। डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी और एआई तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजामों की जानकारी दी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र में प्रवेश केवल थर्मल स्कैनिंग, सुरक्षा जांच, बायोमैट्रिक और एडमिट कार्ड सत्यापन के बाद ही संभव होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक पोस्ट कार्ड साइज फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। सुरक्षा जांच में असुविधा से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनने का निर्देश दिया गया है। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा नेशनल टेस्ट एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार ही होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर बार संघ चुनाव में मुर्तजा हुसैन जीते:अध्यक्ष पद पर मिली जीत, संजय तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए
    Next Article
    इटावा सफारी पार्क में तेंदुए की पूंछ काटी गई:हड्डी टूटने के कारण सर्जरी हुई, शेर विश्वा की तबीयत भी खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment