Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा सफारी पार्क में तेंदुए की पूंछ काटी गई:हड्डी टूटने के कारण सर्जरी हुई, शेर विश्वा की तबीयत भी खराब

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। लखीमपुर खीरी से उपचार के लिए लाए गए तेंदुए की पूंछ की हड्डी टूटने के कारण सर्जरी कर उसकी पूंछ काटनी पड़ी। वहीं 2022 में जन्मा बब्बर शेर विश्वा भी बीमार चल रहा है, जिसकी आंखों में सूजन और बुखार की समस्या बनी हुई है। दोनों ही जानवरों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सफारी पार्क निदेशक अनिल पटेल के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी से एक घायल तेंदुए को विशेष उपचार के लिए इटावा सफारी पार्क लाया गया था। शुरुआती इलाज के दौरान उसकी पूंछ में चोट पाई गई, जिसके बाद वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने उसका लगातार उपचार शुरू किया और उसकी हालत पर निगरानी रखी गई। जांच में टूटी मिली पूंछ की हड्डी इलाज के दौरान विस्तृत जांच में सामने आया कि तेंदुए की पूंछ की हड्डी पूरी तरह से टूट चुकी है। इस वजह से संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। स्थिति को देखते हुए सफारी पार्क प्रशासन ने विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाने का फैसला लिया, ताकि सही उपचार किया जा सके और जानवर की जान बचाई जा सके। विशेषज्ञ की सलाह पर की गई सर्जरी 2 मई 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सर्जरी विभाग डॉ. आरपी पाण्डे को बुलाया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचाने के लिए तेंदुए की पूंछ काटना ही अंतिम विकल्प है। इसके बाद डॉ. पाण्डे और सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी कर तेंदुए की पूंछ को काटकर अलग कर दिया और आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया। शेर विश्वा भी बीमार, इलाज जारी इसी बीच सफारी पार्क में वर्ष 2022 में जन्मा बब्बर शेर विश्वा भी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा है। वह पर्याप्त मात्रा में खाना खा रहा है, लेकिन उसकी आंखों में सूजन और बुखार की समस्या अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। उसकी हालत को देखते हुए उसका नियमित उपचार किया जा रहा है और उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। बेहतर इलाज के लिए बरेली संस्थान से संपर्क सफारी पार्क प्रशासन ने बताया कि शेर विश्वा के समुचित इलाज के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली से भी संपर्क किया जा रहा है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार आगे का उपचार किया जाएगा, ताकि शेर की सेहत में जल्द सुधार हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट परीक्षा में AI से नकल पर नजर:5992 अभ्यर्थी 12 केंद्रों पर CCTV और AI निगरानी में देंगे परीक्षा
    Next Article
    अयोध्या में 4 मई को 'समरसता महाकुंभ':जनजागरूकता के लिए निकली यात्रा, समाज को जोड़ने का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment