Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतनवा में 20 सूत्रीय मांगों पर दिया धरना:पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के नौतनवा तहसील में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। करीब ढाई घंटे चली इस वार्ता के बाद पूर्व विधायक ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने 30 अप्रैल से आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) डॉ. प्रशांत कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ ने आंदोलन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। सुबह करीब 11:40 बजे एडीएम और एएसपी तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय में पूर्व विधायक से वार्ता की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रहलाद प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन को पहले ही 20 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसमें 29 अप्रैल तक कार्रवाई की मांग की गई थी। मांगें पूरी न होने की स्थिति में 30 अप्रैल से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं के बढ़ते प्रभाव, सीलिंग व ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा, फर्जी स्टे के आधार पर अतिक्रमण और प्रशासनिक निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दलित महिला के साथ अभद्रता, भ्रष्टाचार, फर्जी भुगतान, मतदाता सूची में गड़बड़ी, बेनामी संपत्ति और गरीबों को पट्टा न मिलने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 30 अप्रैल से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकला, हालांकि प्रशासन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना है। बैठक में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिरुद्ध पटेल और थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:फूलपुर के दुल्मापुर गांव में हुआ हादसा, बाग में काम कर रही थी महिला
    Next Article
    नोएडा में दो पक्षों के बीच मारपीट VIDEO:11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल पहले हुई थी रिश्तेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment