Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतनवा में नेपाल चुनाव, होली को लेकर सुरक्षा कड़ी:पुलिस और SSB ने सीमावर्ती गांवों में किया सघन पेट्रोलिंग अभियान

    9 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में आगामी नेपाल चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी (CO) अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। यह अभियान नौतनवा और सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों तथा मुख्य मार्गों पर केंद्रित रहा। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां विशेष रूप से सुरक्षा बढ़ाई गई है। नेपाल में चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, अवैध आवाजाही या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने पैदल गश्त की। जवानों ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, होटल, ढाबों और संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच-पड़ताल की। पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश भी दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव और त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की गई और आने-जाने वालों की पहचान की पुष्टि की गई। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। नागरिकों ने पुलिस और एसएसबी की सक्रियता की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या:कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
    Next Article
    हाथरस में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती:शहरमें निकली ज्योति रैली, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment