Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेतन्याहू के नहले पर ईरान का दहला, चीन की करा दी एंट्री, फंस गए ट्रंप!

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान पर न्यूक्लियर हमलों की तैयारी की खबरों को सुनते ही चीन ने एंट्री मार दी है। मिडिल ईस्ट में जारी उस भीषण तनाव के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरी दुनिया के कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के आखिरी बचे न्यूक्लियर ठिकानों को महज 10 मिनट के भीतर तबाह करने की चेतावनी दी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ मशहूर अमेरिकी टीवी होस्ट टकर कार्लसन के उस सनसनीखेज दावे ने तहलका मचा दिया जिसमें कहा गया कि इसरली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के दबाव में आकर वाशिंगटन ईरान पर परमाणु हमला तक करने पर विचार कर सकता है। उसके पिकैक्स माउंटेन पर इसी भयानक खतरे और अमेरिका के परमाणु हमले की आहट के बीच ईरान ने तुरंत सुरक्षा वार्ता के लिए बीजिंग का रुख कर दिया। इसे भी पढ़ें: भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डेपुटी सेक्रेटरी अली बाघेरी ने बीजिंग पहुंचकर चीन के विदेश मंत्री वांग ई के साथ हाई लेवल मीटिंग की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात, ईरानी संप्रभुता और अमेरिका की धमकियों से पैदा हुई सुरक्षा चुनौतियों पर बेहद गंभीर चर्चा हुई। चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने इस मीटिंग के दौरान अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए साफ शब्दों में कहा कि बातचीत और कूटनीति ही इस पूरे संकट का इकलौता हल है। चीन ने किसी भी नए सैन्य टकराव के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की और तेहरान को उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने पूरे समर्थन का भरोसा भी दे दिया। बीजिंग ने सिर्फ बयान ही नहीं दिया बल्कि पूरे खाड़ी में शांति कायम करने के लिए अपना दूत तुरंत ईरान, ओमान और सऊदी अरब भेजने का ऐलान भी कर दिया। लेकिन आखिर अचानक चीन को इस तरह खुलकर बीच में क्यों आना पड़ा? इसके पीछे छिपा है वो भयानक डर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान जो उन्होंने मारे लागू से दिया था। इसे भी पढ़ें: जाते-जाते नेतन्याहू ने भारत से की ऐसी डील, ट्रंप रह गए हैरान, हिल गए चीन और पाकिस्तानट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान के सैंड और न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अब भी ईरान के पिकिकासक्स पर्वत के पास एक दो ऐसे ठिकान बचे हैं जिन्हें अमेरिकी सेना महज 10 मिनट के भीतर मिसाइलों से उड़ा सकती है। पिकिकास पर्वत जो नतांज के पास करीब 300 फीट गहरी ग्रेनाइट की चट्टानों के नीचे दफन है। अमेरिका और इसराइल के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है। इजरायली खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ईरान ने इस अभैध्य किले में यूरेनियम संवर्धन दोबारा शुरू किया है।कि क्योंकि अमेरिका का कोई भी पारंपरिक या बंकर बस्टिंग बम 300 फीट मोटी ग्रेनाइट चट्टान को भेद नहीं सकता। इसलिए वाशिंगटन में इस बात की चर्चा गरम है कि पिकैक्स माउंटेन को बचाने के लिए केवल न्यूक्लियर स्ट्राइक ही एकमात्र विकल्प हो सकता है। टकर कालसन के दावों के मुताबिक हालिया इसरलीय चुनाव में 61 सीटों का बहुमत ना मिलने के कारण अपनी राजनीतिक कुर्सी गवाने के डर से जूझ रहे नेतन्याहू रोज ट्रंप को फोन कर रहे हैं। वे ट्रंप पर दबाव बना रहे हैं कि वे ईरान पर बड़ा हमला करें ताकि इसराइल की राजनीति में ट्रंप की सीधी एंट्री हो सके और नित नेतन्याहू की सत्ता बच जाए। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN में बोलीं ICC चीफ टोमोको अकाने: Donald Trump प्रशासन की पाबंदियों से नहीं झुकेगी अदालत
    Next Article
    भारत-वियतनाम Strategic Partnership होगी मजबूत, NSA Ajit Doval ने की अहम वार्ता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment