Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेतन्याहू मौत की अफवाहों के बीच यरुशलम के रेस्टोरेंट पहुंचे:कॉफी पीते हुए बोले- उंगलियां गिननी हैं; AI वीडियो से मौत की खबर फैली थी

    19 hours ago

    1

    0

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यरूशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?' वीडियो में वे मजाक करते हुए कहते हैं कि ‘मुझे कॉफी चाहिए। क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं?’ दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर फैल गई थी कि नेतन्याहू मारे गए हैं। 13 मार्च को उनके एक वीडियो मैसेज में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। इसके बाद कई लोगों ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताना शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि बाद में इजराइली पीएम ऑफिस ने कहा था कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे भारत के जहाज, विदेश नीति के मोर्चे पर बड़ी राहत!
    Next Article
    इकाना स्टेडियम में लगेगा एलएसजी का कैंप:तेज गेंदबाज मयंक यादव का तिलक माला पहनाकर स्वागत, 1 अप्रैल को पहला मैच

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment