Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदगंज बस हादसा, ड्राइवर पर लापरवाही का केस दर्ज:गाजीपुर में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक शव परिजनों को सौंपा गया

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर एक टूरिस्ट बस के डिवाइडर से टकराकर पलटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। काठमांडू से वाराणसी जा रही इस बस हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए थे। नंदगंज पुलिस ने शुक्रवार को बस चालक कुलदीप उपाध्याय के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया। हादसे में मृत दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इनमें से एक महिला अन्नपूर्णा देवी का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया। दूसरी मृतक महिला सरस्वती का शव लेने के लिए परिजन आज पहुंचेंगे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक धनंजय प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे साईं धाम मैरिज लॉन, नैसारा के सामने बस पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर बस कई बार पलटकर सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी। पुलिस के अनुसार, हादसे में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की 70 वर्षीय सरस्वती और अकोला निवासी 50 वर्षीय अन्नपूर्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के सिपाही का बार डांसर पर नोट उड़ाते VIDEO:अश्लील इशारे करते दिखा कांस्टेबल, पुलिस की छवि पर सवाल
    Next Article
    मोबाइल लूटने में तीन को 10 साल की सजा:दो अन्य को भी सजा, एक आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment