Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाव-हाईजैक और नाविक का अपहरण कर गंगा में इफ्तारी:इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो से दिखाई दिलेरी, 14 आरोपियों की नई धाराओं में रिमांड

    5 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले रोजेदारों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में नया खुलासा किया है। रोजेदारों ने नाविक का अपहरण और नाव हाईजैक कर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। युवकों ने नाविक को धमकाकर बीच गंगा में नाव चलवाई थी। पार्टी के दौरान भी नाविक ने रोकटोक की, लेकिन युवकों ने किसी की नहीं सुनी। इसके अलावा पूरी रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वीडियो बनाने का मतलब बनारस ही नहीं पूरे देश-दुनिया को नया संदेश देना था। इससे पहले काशी में ऐसा रोजा इफ्तार नहीं किया गया। रील के बीच में मस्जिद को दिखाकर फिर गंगा को शूट किया गया। इसके बाद बजड़े पर सजे दस्तरखान को कई एंगल से शूट किया गया। बिरयानी के अलग से वीडियो बनाए तो खुद को ताकतवर बताने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने नाविक के बयान और घाट के दश्मदीदों के हवाले से कोर्ट में पर्चा दाखिल किया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ नई धाराओं को बढ़ाने की अपील दायर की गई। वही कोर्ट में अपहरण समेत कई नई मजबूत धाराओं में रिमांड तैयार किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले गिरफ्तारी के बाद सभी 14 आरोपियों को एसीपी कोर्ट से जमानत नहीं मिली थी। पुलिस लाइंस में एसीपी कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है, जहां न्यायिक रिमांड पर दाखिल किया है। सभी आरोपी मदनपुरा के निवासी हैं और साड़ी कारोबार से जुड़े हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से शांतिभंग की धाराओं में ही जेल भेज दिया गया। अब परिजनों ने सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसके बाद इस मामले में सुनवाई हुई। मामले में परिजन और मुहल्ले के लोग खामोश है, पुलिस के दबाव में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मदनपुरा के ताड़तल्ला निवासी हैं सभी 14 युवक बोट पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले युवक सभी एक ही मोहल्ले के है। ये सभी मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला निवासी हैं। और एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। जिसमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज़ आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर बोट में आफ्टर पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सफाई नायक ने ली रिश्वत:वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने निलंबित किया, जांच के घेरे में कई अन्य
    Next Article
    NIA-ATS कोर्ट से 3 माओवादियों को 10 साल की सजा:सरकार के खिलाफ युद्ध की रची साजिश, लखनऊ जेल में बंद हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment