Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NIA-ATS कोर्ट से 3 माओवादियों को 10 साल की सजा:सरकार के खिलाफ युद्ध की रची साजिश, लखनऊ जेल में बंद हैं

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े तीन सक्रिय सदस्यों को लखनऊ की विशेष अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाई है। देश में आतंक फैलाने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के मामले में अदालत ने तीनों आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और आर्थिक दंड से दंडित किया है। वहीं 25-25 हजार का जुर्माना लगाया। यूपी STF ने 8 अक्टूबर 2010 को कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र से शिवराज सिंह बग्दावल, राजेंद्र कुमार उर्फ अरविंद और कृपाशंकर उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से माओवादी विचारधारा से संबंधित भारी मात्रा में साहित्य, पंपलेट, सीडी, कैसेट और मैगजीन बरामद हुई थीं। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में गुप्त बैठकें कर रहे थे। इन बैठकों के जरिए वे लोगों को संगठन से जोड़ने, आतंक फैलाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे थे। इसी आधार पर कानपुर नगर के थाना किदवई नगर में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी आगे की विवेचना एटीएस द्वारा की गई। ATS की जांच और मजबूत पैरवी से मिली सजा एटीएस ने विस्तृत जांच कर अदालत में ठोस साक्ष्य पेश किए। प्रभावी पैरवी के चलते एनआईए/एटीएस ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। लखनऊ कोर्ट ने अदालत ने माना कि आरोपी प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ साजिश रची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाव-हाईजैक और नाविक का अपहरण कर गंगा में इफ्तारी:इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो से दिखाई दिलेरी, 14 आरोपियों की नई धाराओं में रिमांड
    Next Article
    मैरीकॉम ने बागपत में 'नन्ही कली' अभियान किया शुरू:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment