Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाव हादसे में ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की FIR:नाविक गिरफ्तार, वृंदावन में नाव पलटने से 10 लोगों की हुई थी मौत

    16 hours ago

    2

    0

    मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाविक और पांटून पुल के ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हादसे से जुड़े फोटो देखिए… पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव, जेसीबी से खींचा जा रहा था पुल मांट थाना पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हादसा 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3:10 बजे वंशीवट/केसी घाट के सामने हुआ। श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलट गई। जांच में सामने आया कि पुल का एक किनारा खुला था और उसे रस्से के सहारे जेसीबी से खींचा जा रहा था। इसी दौरान नाव वहां पहुंच गई और टकराते ही पलट गई। नाविक की लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक सवारियां प्रत्यक्षदर्शियों और बचे श्रद्धालुओं ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से घूमने आए थे और श्रृंगार घाट से नाव में सवार होकर देवराह बाबा आश्रम जा रहे थे। रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने नाविक से वापस लौटने को कहा, लेकिन उसने अनदेखी कर दी और नाव को पुल की ओर बढ़ा दिया। नाव में न तो लाइफ जैकेट थीं और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने के कारण संतुलन बिगड़ा और नाव डूब गई। 17 घायलों को अस्पताल भेजा, कई को मौके पर ही बचाया गया हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय नाविकों ने राहत-बचाव शुरू किया। 17 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मांट भेजा गया, जहां 9 को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि कुछ का इलाज वृंदावन के अस्पताल में चल रहा है। एक और महिला की बाद में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 10 हो गई। नाविक और ठेकेदार पर FIR पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। वहीं नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी बिना सुरक्षा व्यवस्था के अधिक सवारियां लेकर जा रहा था। दोनों की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता लोगों की तलाश, परिवारों में मातम हादसे के बाद से ही लापता 5 लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कांग्रेस का अधिवक्ता सम्मेलन:प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा , सलमान खुर्शीद बोले-पाकिस्तान में मध्यस्थता भारत की विफलता
    Next Article
    बीएचयू के IMS गोदाम में लगी आग:पास में क्लास चल रही थी, छात्रों को बाहर निकाला गया; 2 घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment