Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवी मुंबई में ACB का एक्शन: माथाड़ी बोर्ड इंस्पेक्टर और गार्ड 43 हजार घूस लेते अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    ठाणे, छह अक्टूबर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने नवी मुंबई स्थित किराना बाजार व दुकान बोर्ड (माथाडी बोर्ड) में तैनात एक निरीक्षक और एक सुरक्षाकर्मी को श्रमिक पंजीकरण रसीद जारी करने के बदले 43,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसीबी के अनुसार, 35 वर्षीय शिकायतकर्ता पेशे से ऑटो-रिक्शा चालक है।उसने बोर्ड से हट चुके अपने एक परिचित के स्थान पर माथाडी श्रमिक के रूप में नियुक्ति के लिए 29 अगस्त को आवेदन किया था। शिकायतकर्ता के नाम पर आधिकारिक माथाडी श्रमिक पंजीकरण रसीद जारी करने के बदले एक निजी सुरक्षाकर्मी ने अपने लिए 5,000 रुपये और बोर्ड के एक निरीक्षक के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम घटाकर 43,000 रुपये तय की गई।ऑटो-रिक्शा चालक ने सोमवार को एसीबी की नवी मुंबई इकाई में इसकी शिकायत दर्ज कराई। भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बताया कि सोमवार शाम तुर्भे स्थित कृषि मंडी समिति (एपीएमसी) परिसर में बोर्ड के कार्यालय में जाल बिछाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।एसीबी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HSL Visakhapatnam पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh, नए Slipway और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन
    Next Article
    CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े Mallikarjun Kharge, केंद्र सरकार को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment