Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नव संवत्सर पर कानपुर में कवि सम्मेलन:क्षेत्रीय विकास समिति ने सूर्य ग्रीन लॉन में किया आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सनिगवां स्थित गणेशपुर रोड पर सूर्य ग्रीन लॉन में क्षेत्रीय विकास समिति ने नव संवत्सर के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। समिति के अध्यक्ष दीप कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जोड़ना है। नव संवत्सर जैसे अवसर पर ये कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आर्य नगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला, सुमित तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रश्मि शुक्ला, ब्राह्मण सभा की ममता मिश्रा, एस.के. दीक्षित और पूर्व सभासद सौरभ तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अन्नपूर्णा बाजपेई और ज्योति तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूदगी से इस कार्यक्रम में शोभा बढ़ गई। इन दोनों ने सांस्कृतिक और धार्मिक के बारे मंच पर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही। कवियों ने ओजस्वी, श्रृंगारिक और हास्य कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्होंने श्रोताओं को आकर्षित किया। इससे कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार:फरार फर्म संचालक गाजियाबाद से गिरफ्तार, 11,783 बोतल बरामद हुई थी
    Next Article
    लखनऊ में दो टीमों के साथ ऋषभ पंत की बैटिंग:मयंक यादव की रफ्तार ने फिर चौंकाया, अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों को चौकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment