Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार:फरार फर्म संचालक गाजियाबाद से गिरफ्तार, 11,783 बोतल बरामद हुई थी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में एक साल से फरार चल रहे फर्म संचालक को इंदिरानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने 9 दिसंबर 2025 को केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से लोकेशन मिलने पर टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरुष सक्सेना के रूप में हुई है। 11,783 बोतल मिली थी इंदिरानगर के तकरोही विहार स्थित कान्हा फार्मास्युटिकल्स के संचालक आरुष सक्सेना ने 11 अक्टूबर को आर्पिक फार्मास्युटिकल्स और इधिका लाइफसाइंसेज से कुल 11,783 बोतल कोडीन कफ सिरप खरीदी थीं। इसके अलावा रायबरेली की एक फर्म से 58 बोतल और कानपुर के कोपरगंज स्थित मेडिसिन हेल्थकेयर से 10 बोतल सिरप भी खरीदी गई थी। शिकायत के बाद जब औषधि निरीक्षक ने फर्म पर छापा मारा तो मौके पर संचालन नहीं मिला। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू महासचिव-जिलाध्यक्ष समेत 60 गिरफ्तार:संभल में सरकार से जारी खनन पट्टे का किया विरोध, रंगदारी का आरोप
    Next Article
    नव संवत्सर पर कानपुर में कवि सम्मेलन:क्षेत्रीय विकास समिति ने सूर्य ग्रीन लॉन में किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment