Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नव विवाहिता ने चाकू से अपना गला रेत डाला, मौत:उन्नाव में पति से दवा दिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, 6 महीने पहले की थी इंटरकास्ट कोर्ट मैरिज

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी के उन्नाव में पति से मामूली कहासुनी के बाद नव विवाहिता ने सुसाइड कर ली। उसने चाकू से खुद का गला रेत डाला। महिला को लहूलुहान हालत में देख ननद की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया- 6 महीने पहले ही महिला की कोर्ट मैरिज हुई थी। घर की आर्थित स्थिति ठीक नहीं थी। देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आज सुबह पति काम पर गया और सास-ससुर खेत पर। घर में सिर्फ ननद मौजूद थी। तभी महिला ने किचेन में रखी चाकू से अपना गला रेत लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर दही थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी मजरा मुकुंदखेड़ा गांव निवासी विनय दीप विनय दीप और सलमा (25) की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों ने 25 अक्टूबर 2025 को इंटरकास्ट कोर्ट मैरिज की थी। शादी को अभी छह माह ही हुए थे। परिजनों ने बताया- विनय दीप मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसे लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। रविवार रात जब विनय काम से लौटा था, तो भी उसका सलमा से विवाद हुआ था। कई दिनों से दवा दिलाने के लिए कह रही थी परिजनों ने बताया- सलमा की तबीयत ठीक नहीं थी। वह कई दिनों से विनय को दवा दिलाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए कह रही थी। पर पैसों की तंगी के चलते विनय उसका टाल रहा था। शनिवार रात विनय काम से लौटा तो उसने फिर से डॉक्टर के पास ले जाने और दवा दिलाने के लिए कहा। विनय ने टाल-मटोल की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर के बाद विनय जाकर दूसरे कमरे में सो गया। रविवार सुबह उठकर मजदूरी करने घर से निकल गया। सुबह करीब 8 बजे सास लक्ष्मी और ससुर मुन्नीलाल गेहूं की फसल काटने खेत चले गए। घर पर सिर्फ सलमा और उसकी ननद मौजूद थे। सुबह करीब 9 बजे ननद ने रसोई में जाकर देखा तो सलमा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। हाथ में खून से सना चाकू था और उसका गला कटा हुआ था। ननद ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सलमा को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां रविवार देर रात इलाज के बाद सलमा ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी बोले- सुसाइड की ही आशंका थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची थीं। कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। हालाकि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कासणों का पता चल सकेगा। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। ---------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत:हापुड़ में बस को टक्कर मारकर उसी पर पलटा ट्रक; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में कुल 13 बाराती थे। बाकी दूसरी कारों से पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC गेट पर प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन:छात्र बोले-आयोग अडानी-अंबानी जैसे बैठे हैं, बच्चे कोर्ट-कोर्ट घूम रहे
    Next Article
    प्रतापगढ़: मेडिकल स्टोर के बाहर दो युवकों पर हमला:लाठी-डंडों से पीटा, एक गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment