Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, मुजफ्फरनगर में पड़ोसियों को काटने दौड़ा

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बच्चा कमरे के अंदर बेड पर लेटा था। परिवार वाले अपने-अपने काम बिजी थे। इस दौरान एक बंदर दबे पांव कमरे में आया और बच्चे के पास जाकर बैठ गया। बंदर बच्चे को दुलार करने लगा। उस पर हाथ फेरने लगा। उसके साथ खेलने लगा। थोड़ी देर बाद काम से फुर्सत पाकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो डर की वजह से चौंक पड़े। इससे बंदर आक्रामक हो गया। परिजनों को काटने के लिए दौड़ने लगा। इस दौरान बच्चा रोने लगा। परिजनों ने बंदर को भगाने की तमाम कोशिशें कीं। उसे खाने की चीजें दीं। डंडे से डराया, लेकिन बंदर टस से मस नहीं हुआ। वह बच्चे के पास ही बैठा रहा। बच्चा लगातार रोए जा रहा था। इससे परिजन काफी डर गए। हालांकि, बंदर ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वह बस उसे पकड़कर बैठा रहा। बाद में परिवार के लोगों ने एनिमल रेस्क्युअर से संपर्क किया। रेस्क्युअर बंदर के पास पहुंचा। मोबाइल में वाइल्ड लाइफ के वीडियो दिखाकर बंदर का ध्यान भटकाने लगा। जैसे ही बंदर मोबाइल की तरफ बढ़ा, रेस्क्युअर ने मासूम को खींचकर अपने पास कर लिया। घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। घटना जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर चरथावल कस्बे की है। पहले 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… चरथावल कस्बे में जाहिद स्कूल के पीछे रहने वाले तहसीन ने बताया- वे मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल गए थे। दोपहर में पत्नी गुलिस्ता, 3 महीने की बच्ची कलसुम को दूध पिलाने के बाद घर के बाहर घरेलू काम निपटा रही थी। तभी दोपहर करीब 2 बजे छत के रास्ते एक बंदर घर में घुस आया। बंदर घर में कमरे के अंदर चारपाई पर सो रही बेटी के पास बैठ गया। थोड़ी देर में बच्ची रोने लगी। आवाज सुनकर मां दौड़कर पहुंची तो बच्चे के पास बंदर को देखकर डर गई। गुलिस्ता चीखने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। उन्होंने बंदर को खदेड़ने की कोशिश की तो वह गुर्राने लगा और काटने को दौड़ने लगा। बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र के रहने वाले रेस्क्यूअर सन्नी चोपड़ा को फोन किया। सन्नी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने खाने-पीने की चीजों का लालच देकर बंदर को हटाने की कोशिश की। बाद में बंदर को मोबाइल पर वीडियो दिखाकर बच्चे से दूर किया। वाइल्डलाइफ के वीडियो दिखाकर भटकाया ध्यान सन्नी ने कहा- सारी जुगत लगाने के बाद उन्होंने अपने अपने मोबाइल पर वाइल्ड लाइफ के वीडियो शुरू कर दिए। बंदर के बच्चों के वीडियो प्ले करके दिखाने लगे, जैसे ही बंदर वीडियो देखने में मशगूल हुआ, उन्होंने धीरे से बच्चे को उसके चंगुल से खींच लिया। इसके बाद लोगों ने बंदर को खदेड़ दिया। 6 दिन पहले बच्चे की मौत, मासूम को समझ बैठी अपना बच्चा रेस्क्यूअर सन्नी चोपड़ा ने बताया- वह मादा बंदर थीं। उसके बच्चे की 6 दिन पहले मौत हो गई थी। इस वजह से जब उसने 3 महीने के बच्चे को देखा तो उसे अपना बच्चा समझने लगी। उसके पास बैठ गई। जब उसे लगा कि लोग उसे उसके बच्चे से अलग कर रहे हैं तो वह आक्रामक हो गई। अन्यथा उसने बच्चे को एक बार भी चोट नहीं पहुंचाई। फिलहाल बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… धीरेंद्र शास्त्री बोले- मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए:ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा, प्रयागराज में हनुमंत कथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज में मंगलवार को हनुमंत कथा की शुरुआत की। इससे पहले शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन:भोजपुरी स्टार निरहुआ बोले- जो हिंदू राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं; मनोज तिवारी भी पहुंचे
    Next Article
    पति ने पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी:सहारनपुर में पत्नी ने विदेश भागने की आशंका जताई, SSP से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment