Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:रिया चक्रवर्ती के साथ नैनीताल में कर रहीं शूटिंग; बारिश के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट किया

    17 hours ago

    1

    0

    नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां की आरती की और पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उन्हें मां की चुनरी भेंट की गई। जाह्नवी और रिया ने बारिश और बादलों के बीच फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग भी की। अब तक फिल्म की शूटिंग नैनीताल के स्विस होटल में हुई है। शनिवार को दोनों एक्ट्रेस ने यहां शूटिंग की थी। वहीं, होटल नमः में भी फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए हैं। हालांकि, यह शूटिंग नैनीताल से बाहर हुई है। शूटिंग के बीच दोनों एक्ट्रेस नैनीताल में ही हैं। ब्रेक के दौरान उनके आसपास के इलाकों में घूमने की संभावना है। दोनों के कैंची धाम जाने की भी चर्चा है, हालांकि अभी दर्शन का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं। वह सुबह करीब 7 बजे मल्लीताल के रोपवे मार्ग स्थित बुल्स जिम में वर्कआउट करने पहुंची थीं। ‘पीएन 36’ में साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला और एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। तस्वीरें देखिए- ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मैं उत्तराखंड हूं… और ये कहानी है गोल्ज्यू देवता की: लकड़ी के घोड़े को पिलाया पानी; घोड़ाखाल में अब तक 25 हजार से ज्यादा शादियां मेरी पहाड़ियों में देवी-देवताओं की कथाएं सिर्फ मंदिरों में नहीं रहतीं, वे गांवों की स्मृतियों, जागर की धुनों और पीढ़ियों से सुनाई जाती लोकगाथाओं में भी जीवित रहती हैं। इन्हीं लोकदेवताओं में एक नाम ऐसा है, जिसे कुमाऊं में लोग गोल्ज्यू, गोलू राजा, ग्वेलज्यू, गोरिल या बाला गोरिया के नाम से अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर
    Next Article
    अयोध्या में कंगना रनोट बोलीं- योगी मेरे भाई:रामलला के सामने दंडवत, कहा- अब परिवार के साथ आऊंगी; क्या ये शादी का इशारा?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment