Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र के प्रथम दिन माता-शैलपुत्री के दरबार में जयकारा, VIDEO:काशी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम, मां कुष्मांडा का स्वर्ण श्रृंगार

    21 hours ago

    1

    0

    धर्म की नगरी काशी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। वाराणसी में प्रथम दिन माता शैलपुत्री के दर्शन का विधान है। माता का अति प्राचीन मंदिर वरुणा नदी के तट पर अलईपुर में मौजूद हैं। जहां मंगला आरती के बाद से भक्त माता के दर्शन के लिए उमड़े हुए हैं। लंबी कतारें मंदिर तक पहुंच रही हैं। भक्त मंदिर का पट खुलने के बाद से दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नवरात्रि की प्रथम आराध्य देवी देवी शैलपुत्री के अलईपुरा स्थित मंदिर के साथ ही काशी के सभी देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। दुर्गाकुंड स्थित माता कुष्मांडा का आज स्वर्ण श्रृंगार किया गया। साथ ही गौरी पूजन के तहत पहले दिन गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में विराजमान प्रथम गौरी मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन पूजन करने के लिए भक्त पधार रहे हैं। दूसरी ओर गंगा घाटों पर पूजापाठ कर सनातनधर्मी नवसंत्वसर का स्वागत कर रहे हैं। श्रीविद्या मठ के सामने केदार घाट पर शंकराचार्य स्वमी अविमुक्तेश्वरानंद ने पंचांग जारी किया तो दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। वहीं बटुकों ने नव संवत्सर के स्वागत में योगाभ्यास केदार घाट पर किया। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO… काशी में चैत्र नवरात्र की तस्वीरों में देखिए धूम...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने शराब के नशे में की पत्नी की हत्या:कानपुर देहात में कहासुनी के बाद की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    नगर निगम के वाहन चालकों के लिए सख्त निर्देश:लापरवाह ड्राइवर होंगे बर्खास्त, यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर कटेगी सेलरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment