Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र में सपा सांसद लालजी सुमन ने नॉनवेज खाया, VIDEO:पीलीभीत में नेताओं के साथ खाते दिखे, मंत्री ने पूछा- मीट कहां से आया

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक कार्यकर्ता के घर नॉनवेज खाया। नवरात्र के दौरान नॉनवेज खाने का उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर यूपी सरकार के राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब सांसद नवरात्र में नॉनवेज खा रहे हैं, तो कार्यकर्ता से क्या ही उम्मीद की जाए। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर क्यों है? उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया है। अब जानिए पूरा मामला रामजीलाल सुमन 13 अक्टूबर को पीलीभीत में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वह सपा नेता मोहम्मद आरिफ के घर गए, जहां दावत में नॉनवेज खाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ नेता चिकन फ्राई और चटनी खाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो नवरात्रि के दौरान मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने की बात कही जा रही है, तो नॉनवेज पार्टी कैसे हुई और मांस कहां से आया? मंत्री ने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी का अंतर सामने आता है। संजय गंगवार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सनातनी होने का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने नवरात्रि में नॉनवेज खाया। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सुमन ने हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी धर्म के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। पीडीए सम्मेलन में रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 2027 का विधानसभा चुनाव रोटी, पेट और भूख जैसे बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने मंदिरों से मूर्तियां चोरी होने, राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दे भी उठाए। उन्होंने राष्ट्रपति के मंदिर में प्रवेश से जुड़े विवाद और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने की घटना का भी जिक्र किया था। मामले पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मंदिर में मछली-भात खाते हैं या उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी सावन के दौरान नॉनवेज खाते हैं, तो ऐसे सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा अब यह तय करेगी कि दलित क्या खाएंगे और क्या पिएंगे? सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। …………………. ये खबर भी पढ़िए… मंत्री अनिल राजभर बोले- पंचायत चुनाव कराने में एतराज नहीं: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- अब तक क्या डर था यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री अनिल राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर कहा, "सरकार को चुनाव कराने में कोई एतराज नहीं है। चुनाव कराने का काम चुनाव आयोग का है। आयोग जब भी फैसला करेगा, सरकार सहयोग के लिए तैयार है।" यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा, "यह लोकतंत्र की जीत है। हमारी पंचायत हमारे संविधान का अंतिम पायदान है, समाज की रीढ़ है। सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था?" पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया:पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया
    Next Article
    औरेया के डॉ. सत्यम बने IIT जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर:13 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पब्लिश, फिनलैंड से लौटकर करेंगे देश की सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment