Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र पर महिला सुरक्षा का विशेष इंतजाम:101 दुर्गा पंडालों में महिला पुलिस तैनात, हेल्प डेस्क भी लगेगी

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में नवरात्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। जिले में स्थापित सभी दुर्गा पंडालों में मिशन शक्ति के तहत हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। महिला पुलिस कर्मी पंडालों में तैनात रहेंगी। वे महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक भी करेंगी। सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए इस बार महिला पुलिस कर्मियों को ट्रेंड किया गया। एक दिन पहले महिला पुलिस ने स्कूटी रैली निकाल कर इस बात का संदेश भी दे दिया। स्कूटी रैली सफल रहने पर जिले भर के अलग-अलग दुर्गा पंडालों में महिला पुलिस की तैनाती की गई है। पहले 2 तस्वीरें देखिए... यहां महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगी। जोकि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी शासन की योजनाओं के बारे में भी महिलाओं और बेटियों को जागरूक करेंगी। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के साथ ही पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित हो गईं। यहां विधि-विधान से पूजा पाठ भी कर आरती की गई। मंगलवार से पंडालों में अलग-अलग कार्यक्रम शुरू होंगे। एसपी बिनोद कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 101 दुर्गा पंडाल स्थापित किए गए हैं। साथ ही 16 स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मियों को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से 10 फीट दूर जाकर गिरी पिकअप:करनाल में 2 बच्चों की मौत, कई घायल; पंजाब से यूपी लौट रहे थे
    Next Article
    रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विवाद:मऊ में किसानों का प्रदर्शन, बाजार दर से कम मुआवजे का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment