Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्ती और समुंद्र सुरक्षा पर चर्चा, श्रीलंका की 4 दिन की आधिकारिक यात्रा पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

    3 hours from now

    1

    0

    भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए, जिसका मुख्य उद्देश्य नौसेना सहयोग को बढ़ाना, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सहयोगात्मक पहल को बढ़ावा देना था। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जिसमें नौसैनिक सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सहयोगी पहल को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार खत्म, महिंदा राजपक्षे को छोड़ना होगा सरकारी आवासनौसेना प्रमुख श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से मिलेंगेरक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा से मुलाकात करेंगे और तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जिसमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर ज़ोर दिया जाएगा। वह कोलंबो में 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य' विषय पर आयोजित होने वाले 12वें गैले डायलॉग 2025 - अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन में भी भाग लेंगे।  इसे भी पढ़ें: श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, म्यांमार और अब नेपाल, 4 सालों में 5 देशों में सियासी अस्थिरता, भारत के पड़ोसियों को कौन बना रहा निशाना?रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय नौसेना वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य परिचालनात्मक बातचीत के माध्यम से श्रीलंकाई नौसेना के साथ नियमित रूप से बातचीत करती है, जिसमें श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (SLINEX), जलमार्ग अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों नौसेनाएँ नियमित रूप से हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, गाले संवाद, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन/संगोष्ठी, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन जैसे बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अश्विनी वैष्णव का कांग्रेस पर पलटवार: UPA में था 'कर आतंक', अब GST से राहत
    Next Article
    ट्रंप के H1B वीजा का चीन ने निकाला तोड़, जिनपिंग लेकर आए K Visa प्लान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment