Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि शुरू होते ही सफाई व्यवस्था पर मेयर सख्त:शहर का किया दौरा,लोगों से लिया फीडबैक

    9 hours ago

    1

    0

    नवरात्रि के पहले दिन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों, नालों और सार्वजनिक जगहों की सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी श्रद्धालु बेहतर माहौल में पर्व का आनंद ले सकें। बर्लिंग्टन चौराहे से निरीक्षण की शुरुआत निरीक्षण की शुरुआत जोन-1 स्थित बर्लिंग्टन चौराहे से की गई, जहां महापौर ने विशेष सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने मुख्य मार्गों की नियमित साफ-सफाई, सुबह के समय कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के समय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और शहर स्वच्छ व व्यवस्थित दिखाई देना चाहिए। ज्वाला जी मंदिर पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश जोन-8 के बारा बिरवा स्थित ज्वाला जी मंदिर के बाहर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। महापौर ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेयर ने बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया गया। और मंदिर में पहुंचकर देवी का दर्शन किया। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पुजारियों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, जिससे श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में दर्शन कर सकें। नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। भद्रुक क्षेत्र में नालियों और रोड स्वीपिंग पर जोर अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई और रोड स्वीपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या न हो। इस दौरान त्यागी विहार से गुजर रहे नाले की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि एलडीए के अंतर्गत आने वाले इस नाले की निकासी व्यवस्था एवं ढलान को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे जल निकासी सुचारु रूप से हो सके। साथ ही बंगला बाजार चौराहे के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां अतिक्रमण पाए जाने पर उसे तत्काल हटाने के कड़े निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनौन में 9 साल में ऐतिहासिक काम कराया:इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने का प्रयास कर रहे, 2027 में टिकट का दावेदार हूं
    Next Article
    सुब्रत राय की पत्नी खाली करा रहीं अपनी सहारा सिटी:व्हाइट हाउस से ट्रक लग्जरी सामान ढो रहे; 170 एकड़ में नई विधानसभा बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment