Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुब्रत राय की पत्नी खाली करा रहीं अपनी सहारा सिटी:व्हाइट हाउस से ट्रक लग्जरी सामान ढो रहे; 170 एकड़ में नई विधानसभा बनेगी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सहारा सिटी पूरी तरह खाली हो रही है। सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय भी अपनी कोठी स्वप्ना कुटी से लग्जरी सामान बाहर निकलवा रही हैं। सुब्रत की कोठी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस से की जाती थी। पिछले 5 दिनों से सहारा सिटी के अंदर ट्रकों, डीसीएम और मैक्स से सामान ढोए जा रहे हैं। सहारा सिटी खाली होने के बाद मैनेजमेंट के लोग आ-जा नहीं सकेंगे। नगर निगम ने सहारा मैनेजमेंट से पूरा परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को सहारा सिटी की लीज खत्म करने के निर्णय को सही मानकर इसे नगर निगम को सौंपने का फैसला सुनाया था। 170 एकड़ से अधिक जमीन पर यहां नया विधानभवन बनेगा। 2 फोटो देखिए… चांदी का पीकदान, सिंदूरदान चोरी हुए, फिर चोर पकड़े गए बीते दिनों चांदी सहारा सिटी के अंदर से बड़ी चोरी हुई थी। चोर कई बेशकीमती सामान उठा ले गए थे। इनमें 0.32 बोर की दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 कारतूस के साथ राडो, पाको रैबन, गिरार्ड पैरिवाक्स, टेक्नो मारिन और टाइटन सहित कई इंटरनेशन ब्रांड की घड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा दो कैमरे, दो एलसीडी टीवी, 878 कैसिनो क्वाइन, पांच मोबाइल, एक पिकअप, एसयूवी सहित एक किलो चांदी का पीकदान, 500 ग्राम चांदी की सात सिंदूर दानी, सोने के टप्स, चेन और बालियां सहित कई कीमती सामान भी चोरी हो गए थे। इस पर स्वप्ना रॉय ने कर्मचारियों पर मिलीभगत कर चोरी का आरोप लगाया था। सोमवार को यूपी एसटीएफ ने छह आरोपियों के गिरोह का खुलासा कर सारे सामान जब्त किए थे। एसटीफ के अधिकारी भी सहारा प्रबंधन में शामिल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं, जिनकी निशानदेही पर चोरी हुई क्योंकि 170 एकड़ के कैंपस में किस जगह क्या है, यह बाहरी लोगों को कैसे पता चला? नगर निगम की टीम ने सहारा के लोगों को लगाई फटकार नगर निगम और एसटीफ की जांच में खुलासा हुआ है कि रात के समय में भी सील हो चुके परिसर की रेकी सहारा में काम करने वाले कर्मचारी करते रहते हैं। करीब तीन दिन पहले नगर निगम और एसटीएफ की टीम ने ऐसे लोगों को मौके पर पहुंचकर ही फटकार लगाई है। इसके बाद से रेकी करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है, लेकिन अंदेशा है कि ऐसे लोग अभी भी परिसर में रखे सामानों को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सहारा सिटी की सुरक्षा के लिए लिखा पत्र सहायक नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सहारा सिटी परिसर की सुरक्षा के लिए गार्डो की संख्या बढ़ाने की मांग की है। चोरी की लगातार आ रही घटनाओं के बाद जब परिसर खाली हो रहा है तो अधिकारियों को इस बात का ख्याल आया है। सुप्रीम कोर्ट से भी सहारा को नहीं मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने सहारा शहर की लीज खत्म करने के निर्णय को सही माना है। इसके साथ ही लीज डीड को रद्द करने के निर्णय को गैर कानूनी बताने वाली सहारा की याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। नगर निगम ने 30 साल की लीज अवधि पूरा होने और शर्तों के उल्लंघन पर 6 अक्तूबर में सहारा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद परिसर के गेटों को सील कर वहां सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए थे। इस कार्रवाई के कारण सहारा प्रमुख रहे सुब्रत रॉय सहारा की पत्नी स्वप्ना रॉय को भी परिसर खाली करना पड़ा था। लीज निरस्त करने की कार्रवाई के विरोध में सहारा कंपनी पहले हाईकोर्ट गई। वहां से राहत नहीं मिली तो वह सुप्रीम कोर्ट गई। वहां भी उसे राहत नहीं मिली। कोर्ट ने 16 मार्च को अपील खारिज कर दी। दरअसल, सहारा ने देश भर में अपनी 88 संपत्तियों की लिस्टिंग करते हुए सेबी से अटैच किया था। इसमें सहारा शहर का 130 एकड़ का परिसर भी था। इसी पर मालिकाना हक को लेकर नगर निगम ने विरोध किया था। कॉलोनी बनाने के लिए दी गई थी जमीन नगर निगम की ओर से आवासीय योजना विकसित करने के लिए सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड कंपनी को 1994 में लाइसेंस पर शर्तों के तहत 170 एकड़ जमीन दी थी। इसमें 130 एकड़ में आवासीय प्लॉट-मकान बनाकर कॉलोनी विकसित करनी थी और 40 एकड़ का ग्रीन बेल्ट है। अब सहारा से जमीन खाली कराने के बाद इसपर नगर निगम का कब्जा है। जबकि शासन की तरफ से इसपर नया विधानभवन बनाने की तैयारी है। इसके लिए एलडीए को नोडल एजेंसी बनाया गया है। अब इसी जमीन पर बनेगा नया विधानभवन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस जमीन के इस्तेमाल को लेकर सरकार की योजना स्पष्ट होती नजर आ रही है। गोमतीनगर स्थित इस बड़े भूखंड पर नया विधानभवन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एलडीए ने शासन के निर्देश पर कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो इस परियोजना की डीपीआर और डिजाइन तैयार करेगा। शासन के निर्देश पर सहारा शहर की जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। उच्च स्तर पर इस स्थान को विधानभवन निर्माण के लिए उपयुक्त मानते हुए सहमति भी बन चुकी है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के अनुसार, अब आगे की प्रक्रिया के तहत कंसल्टेंट की नियुक्ति और परियोजना की विस्तृत योजना पर काम तेजी से किया जा रहा है। सुब्रत रॉय ने 75 साल की उम्र में ली थी अंतिम सांस सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याएं थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया था। उस वक्त वे 75 साल के थे। 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे। सुब्रत रॉय का लखनऊ में अंतिम संस्कार हुआ था। उनके दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में थे। वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। पोते ने चिता को मुखाग्नि दी थी। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें... सुब्रत रॉय के सहाराश्री बनने की कहानी कारोबारी सुब्रत रॉय नहीं रहे। 75 साल की उम्र में मंगलवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। लेकिन उनकी जिंदगी के कई चैप्टर बेहद खास रहे हैं। सामान्य जिंदगी से बड़े कारोबारी बन जाने तक की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि शुरू होते ही सफाई व्यवस्था पर मेयर सख्त:शहर का किया दौरा,लोगों से लिया फीडबैक
    Next Article
    हाथरस भगदड़ मामले में कोर्ट में सुनवाई:एक दरोगा की हुई गवाही, 121 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment