Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

    51 minutes ago

    1

    0

    बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। पटनायक की यह टिप्पणी एक समाचार पत्र की उस खबर के बीच आई है, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कई फैसलों और निर्देशों को लेकर तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद होने की बात कही गई है। इनमें नामों को हटाने और जोड़ने, नए मतदाताओं के लिए प्रपत्र में बदलाव तथा मतदाता आंकड़ों तक पहुंच से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।पटनायक ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच गंभीर मतभेदों के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और पूरी एसआईआर प्रक्रिया पर गहन रूप से फिर से विचार किया जाना चाहिए।” ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि बीजद शुरू से ही इस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करती रही है। इससे पहले पार्टी ने राज्य में एसआईआर प्रक्रिया में कई विसंगतियों का आरोप लगाया था और दावा किया था कि मतदाता सूची से 25 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO
    Next Article
    25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment