Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू चंडीगढ़ में PBKS vs LSG:स्टेडियम में फैंस पहुंचना शुरू, घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी पंजाब टीम

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए फैंस स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं। वहीं लखनऊ अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है और पिछले दोनों मैच लगातार हार चुकी है। 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से हार का सामना कर चुकी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स का इस सीजन में पावर प्ले में बेहतर प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने लखनऊ के मुकाबले पावर प्ले में ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब ने पावर प्ले के ओवरों में चार पारियों में 277 रन बनाए हैं, वहीं लखनऊ ने पांच पारियों में 252 रन बनाए हैं। मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 46 रन बनाकर आउट:वरुण चक्रवर्ती ने लिया विकेट; पारी में 6 चौके 2 छक्के; IPL में राजस्थान-कोलकाता के बीच मुकाबला
    Next Article
    ब्लेसिंग मुजरबानी के एजेंट ने PCB और PSL की उड़ाई धज्जियां, कहा - अगर कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो बैन कैसा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment