Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय पर छेड़खानी की FIR:प्रयागराज के चैंबर में मरीज छात्रा के कपड़े उतरवाए, राेते हुए भागी तो हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नामी न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि डॉक्टर ने उसके कपड़े उतरवाए और फिर बैडटच किया। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना गुरुवार रात 10:30 बजे की है। धूमनगंज की रहने वाली बीए की 24 वर्षीय छात्रा माइग्रेन की शिकायत होने पर सिविल लाइंस में क्लाइव रोड पर रहने वाले न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के आवास पर उन्हें दिखाने गई थी। डॉक्टर देर रात तक मरीजों को देखते हैं। छात्रा को 74 नंबर मिला था। भाई ने बताया कि उसे जरूरी काम था, ऐसे में वह बहन को छोड़कर चला गया था। बाद में फिर मैं वहां पहुंचा। 10:30 बजे आया नंबर छात्रा ने बताया कि रात 10:30 बजे के करीब मेरा नंबर आया। मैं चैंबर में पहुंची तो डॉक्टर ने अन्य मरीजों को यह कहकर बाहर कर दिया कि जांच करनी है। जब मैं केबिन में अकेले रह गई तो चैंबर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद कर लिए। इसके बाद जांच करने की बात कहकर मेरे ऊपर के कपड़े उतार दिए और छेड़खानी करने लगे। नीचे के कपड़े भी उतारने को कहने लगे तो मैं घबरा गई। डॉक्टर से मैंने कहा कि मुझे जांच नहीं करानी है तो जबरन कपड़े उतारने की कोशिश की। मैं रोने लगी तो मुंह बंद करने को बोलने लगे। इसके बाद तब तक दरवाजे नहीं खोले जब तक कि मैंने अपने कपड़े सही नहीं कर लिए। मरीजों-तीमारदारों को बाहर निकलवाया छात्रा के परिजनों ने बताया, बेटी रोते हुए बाहर निकली तो अन्य मरीजों और तीमारदारों ने इसकी वजह पूछी। उसने आपबीती सुनाई तो लोग डॉक्टर के चैंबर में घुस गए और उसे खरी-खोटी सुनाने लगे। इस पर उसने अपने स्टाफ को बुलाकर सभी को बाहर निकाल दिया और गेट भीतर से बंद कर लिया। जानकारी हुई तो परिवार के लोग पहुंचे और फिर सूचना देने पर डायल 112 के पुलिसवाले आ गए। कुछ देर बाद सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी आ गई और फिर छात्रा को परिजनों समेत थाने ले जाया गया। वहां छात्रा ने पुलिस के सामने पूरी घटना बयां की। सुबह छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया। एसीपी बोले- तहरीर पर केस दर्ज एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया, छात्रा की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डॉक्टर से भी पूछताछ की गई। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की गहराई से छानबीन कराई जा रही है। कौन हैं डॉक्टर कार्तिकेय डॉ. कार्तिकेय शर्मा न्यूरो सर्जन हैं और क्लाइव रोड पर रहते हैं। वह शहर के कई अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। 2004 में उनका नाम तब चर्चा में आया जब उन्हें अस्पताल से घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया था। हफ्ते भर बाद उन्हें बदमाशों ने छोड़ा था। पुलिस ने दावा किया था कि दबाव पड़ने पर बदमाशों ने डॉक्टर को छोड़ा। चर्चा यह भी रही कि फिरौती के करोड़ों रुपये देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। 2012 में उन्होंने फिर आरोप लगाया कि फोन पर उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। वीडियो भी सामने आया घटना के बाद मौके पर हुए हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अपने आवास के भीतर खड़े डॉक्टर और गेट के बाहर खड़े छात्रा के परिजनों से नोकझोंक हो रही है। इसमें छात्रा रोते हुए कह रही है कि आपने मेरे कपड़े क्यों उतारे। उधर, डॉक्टर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने छेड़खानी नहीं की। डॉक्टर बोले- मैंने पेट का एक्जमाइन किया इस पूरे मामले में डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि लड़की दिखाने आई थी। मैंने पेट का एक्जमाइन किया और इससे इंकार नहीं करूंगा। इसके अलावा जो भी बातें लड़की ने कही हैं, वह झूठी हैं। जहां तक फीमेल स्टाफ की बात है, तो हमारी फीमेल स्टाफ उस समय ड्यूटी पर थी। कुछ देर के लिए वह एक अन्य मरीज को इंजेक्शन लगाने चली गई थी। इसमें बमुश्किल तीन मिनट का वक्त लगा। महिला मरीज का चेकअप करना है तो दरवाजे बंद करने ही पड़ते हैं। लड़की का कई सालों से इलाज चल रहा है। वह साइकोसिस यानी अवसाद की पेशेंट है। पहले एक बार मेरे अस्पताल गुरु गोविंद सिंह मेमोरियल अस्पताल में भर्ती भी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के महुईपुरी में सामुदायिक केंद्र स्वीकृत:80.81 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण
    Next Article
    बहुजन अधिकार सेना ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया प्रदर्शन:सुलतानपुर में महंगी किताबों पर रोक लगाने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment