Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया:कहा- इसमें हजारों जान गईं, लोग एक लापरवाह फैसले की कीमत चुका रहे

    15 hours ago

    1

    0

    न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने ईरान जंग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए, क्योंकि इसकी सबसे बड़ी कीमत आम लोग चुका रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ममदानी ने कहा, आज से तीन महीने पहले एक ऐसा युद्ध शुरू हुआ था, जिसके लिए किसी ने वोट नहीं किया था। लेकिन इसकी कीमत उन लोगों ने चुकाई, जिनकी इसमें कोई आवाज नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हजारों नागरिकों की जान जा चुकी है। साथ ही 13 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए, जो अब कभी अपने परिवारों के पास वापस नहीं लौट पाएंगे। ममदानी ने कहा कि इस युद्ध का असर सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका के आम लोगों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे मिडिल और वर्किंग क्लासस के परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संघर्ष अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस की मंजूरी के बिना शुरू किया गया। ममदानी ने कहा, विदेश में जाने वाली हर जान और अमेरिका में आम परिवारों पर पड़ने वाला हर आर्थिक बोझ, एक ही लापरवाह फैसले की कीमत है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. होर्मुज टोल पर अमेरिका की चेतावनी- अमेरिका ने ओमान को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की टोल वसूली व्यवस्था का साथ दिया, तो शामिल देशों, कंपनियों और लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। 2. ट्रम्प की ईरान नीति पर सवाल- डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन लगातार गलत फैसले ले रहा है और ओमान को दी गई धमकी दिखाती है कि ईरान युद्ध नियंत्रण से बाहर जा रहा। 3. खामेनेई का अमेरिका-इजराइल पर आरोप- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजराइल सैन्य मोर्चे पर नाकाम रहने के बाद अब ईरान को अंदर से तोड़ने की कोशिश कर रहे। 4. ईरानी अथॉरिटी पर अमेरिकी प्रतिबंध- अमेरिका ने ईरान की नई पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर प्रतिबंध लगाए। ईरान इसके जरिए जहाजों की जानकारी लेने और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। 5. अमेरिकी एयरबेस पर हमले का दावा- IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला किया। ईरान के मुताबिक, यह कार्रवाई बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास हुए अमेरिकी हमले के जवाब में की गई। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजमेर में पूर्व सरपंच समेत 4 की मौत हादसा नहीं? पहले हत्या, फिर डीजल डालकर स्कॉर्पियो जलाई
    Next Article
    नेपाली पीएम के 100 में से 88 वादे अधूरे:शपथ के 30 दिन में 2 मंत्रियों ने सरकार छोड़ी, जेन-जी बोले- क्या काबिल लोग नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment