Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET छात्रा ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग, VIDEO:30 मिनट तक पटरी पर तड़पती रही पुलिसकर्मी की बेटी; किसी ने मदद नहीं की, देखते रहे

    20 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार सुबह करीब 7–8 बजे बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से 19 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। रेलवे पटरी पर खड़े एक रेलवे इंजन के सामने जा गिरी। गंभीर रूप से घायल युवती करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने मदद नहीं की। जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक पर एक रेलवे इंजन खड़ा था, जबकि पास की दूसरी पटरी पर भी एक अन्य इंजन मौजूद था। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोको पायलट ने युवती को घायल अवस्था में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बुजुर्ग ने बचाई युवती की जान करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर गंभीर रूप से घायल और तड़पती हुई युवती पर पड़ी। उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह उठ नहीं सकी। इसके बाद बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए आसपास के लोगों को जोर-जोर से आवाज देकर मदद के लिए बुलाया। उनके प्रयास के बाद मौके पर लोग जुटे और तुरंत एक ऑटो की व्यवस्था की गई। घायल युवती को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। देखिए घटना के सीसीटीवी फुटेज NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल युवती आरोन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की बेटी है। वह लंबे समय से नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों और दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 5-6 दिनों से अपनी कोचिंग क्लास भी नहीं जा रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया या उसके साथ क्या हुआ, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सदमे में होने के कारण परिजनों ने भी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीआई बोले- मामला संदिग्ध, जांच जारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक आरक्षक की बेटी ओवरब्रिज के पास घायल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती खुद ओवरब्रिज से कूदी है या किसी अन्य हादसे का शिकार होकर नीचे गिरी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। ………………… यह खबर भी पढ़ें 'सॉरी मम्मी-पापा, दोबारा पेपर देने की हिम्मत नहीं':NEET पेपर लीक से टूटी मऊगंज की छात्रा ने खुदकुशी की मम्मी-पापा आपको भरोसा था कि आपकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। यह दर्द था National Eligibility cum Entrance Test (NEET) 2026 की तैयारी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी का। आकांक्षा ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगा ली। अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 20 PHOTOS:कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर
    Next Article
    दिल्ली होटल आग हादसा-रसोइया गिरफ्तार, यही सबसे पहले भागा था:पुलिस का दावा- बिजली का मेन स्विच बंद किया, जिससे इलेक्ट्रिक दरवाजे लॉक हो गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment